Share market:- शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। आय दिन मार्केट में परिवर्तन देंखने को मिल रहा है। कई बैंक ब्याज दर को कम कर रहे हैं तो कई शेयर धड़ाके के साथ नीचे गिर रहे हैं। वही निवेशकों की चिंता निवेश को लेकर बढ़ती जा रही है। शेयर बाजार में हो रहे रफ्तार के साथ उतार चढ़ाव को देखते हुए अब निवेश वह विकल्प खोज रहे हैं जो उन्हें बेहतर रिटर्न दे सके और उनका निवेश उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो।

निवेशकों की इस समस्या का अगर हम निवारण करने का उपाय खोजे तो शेयर बाजार में कुछ शेयर ऐसे हैं जो बेहतर फंडामेंटल के चलते कम समय मे हाई रिटर्न देने को तैयार है। हालांकि इसमे रिस्क काफी है। हाई रिटर्न देने वाले शेयर के PPL, EID PARRY और SUVE PHARMA जैसे शेयर शामिल हैं।

विशेषज्ञ का कहना है कि यह शेयर इस समय बेहतर रिटर्न देने वाले शेयर की कैटेगरी में शामिल हैं। अगर हम PPL के शेयर की बात करे तो इसकी रेटिंग: BUY है । CMP: 194.75 रु वही SL: 180 रु इसमे TGT: 220 रु (+15%) मिलने की सम्भावना है।

वही EID PARRY का रेटिंग: BUY, CMP: 543 रु SL: 505 रु, TGT: 625 रु (+15%) इसके अलावा SUVE PHARMA, रेटिंग: BUY, CMP: 601 रु, SL: 560 रु, TGT: 675 रु (+12%) पर है।

