सोपोर में आंतकी हमला, दो पुलिस कर्मी शहीद, दो नागरिकों की मौत

फीचर्डसोपोर में आंतकी हमला, दो पुलिस कर्मी शहीद, दो नागरिकों की मौत

Date:


सोपोर में आंतकी हमला, दो पुलिस कर्मी शहीद, दो नागरिकों की मौत

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आंतकी हमले में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है. सोपोर में अरमापोरा के पास नाका पर आंतकियों ने पुलिस और CRPF की संयुक्त पर हमला कर दिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई.

CRPF टीम को बनाया निशाना
जिले के आरामपोरा में नाका पर आतंकवादियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम को निशाना बनाकर उन पर फायरिंग की. जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के सोपोर के आरामपोरा इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की. इस हमले में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं और दो स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई, वहीं एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है.

Read also; योगी को मिले ‘‘मार्गदर्शन के गहरे हैं निहितार्थ

तलाशी अभियान शुरू
एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एक टीम पर हमला कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर जिले के जैनपोरा इलाके के अगलर में आतंकवादियों ने पुलिस और CRPF के संयुक्त दल पर हमला कर दिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता कैसे जांचें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...