Telangana भाजपा अध्यक्ष पुत्र ने हॉस्टल में घुसकर छात्र को पीटा, केस दर्ज

पॉलिटिक्सTelangana भाजपा अध्यक्ष पुत्र ने हॉस्टल में घुसकर छात्र को पीटा, केस...

Date:

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय के पुत्र भागीरथ के खिलाफ कॉलेज परिसर और छात्रावास में घुसकर एक छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर इन दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। भाजपा संसद के पुत्र ने यह घटना महिंद्रा युनिवेर्सिटी में अंजाम दी है. पुलिस ने इस मामले में सांसद पुत्र भगीरथ और अन्य के खिलाफ IPC की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

छात्रावास में गुंडागर्दी

वायरल वीडियो में भागीरथ को एक छात्र को मारते हुए देखा जा रहा है। दुसरे वीडियो में भागीरथ के साथ छात्रों का एक समूह एक छात्र के कमरे के अंदर मारते पीटते देखा जा रहा है। हालाँकि पुलिस उपायुक्त ने कहा कि घटना की उन्हें जानकारी है जो महिंद्रा विश्वविद्यालय में हुई है लेकिन अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कॉलेज के अधिकारियों ने पूछताछ पर बताया कि छात्र को पीटने वाले की पहचान सांसद के बेटे के रूप में की गई है।

कालेज अधिकारीयों ने की शिकायत

बाद में इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश प्रमुख और सांसद के बेटे भागीरथ के खिलाफ छात्र के साथ मारपीट करने और उसे डराने-धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक शिकायत कॉलेज अधिकारियों की तरफ से मिली जिसके बाद भागीरथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पुष्टि कि वह तेलंगाना के भाजपा प्रमुख बंदी संजय के पुत्र हैं। इस मामले में आगे जांच की जा रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...