RLD: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति के बाद सेक्टर अध्यक्ष और महासचिवों के नाम घोषित

उत्तर प्रदेशRLD: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति के बाद सेक्टर अध्यक्ष...

Date:

लखनऊ। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति के बाद राष्ट्रीय लोकदल ने सेक्टर अध्यक्ष एवं महासचिवों के नाम की घोषण कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि नई सूची जारी की गई है। रालोद ने ये सूची 2024 के आम चुनाव की तैयारी को देखते हुए तैयार की है। फिलहाल 10 सेक्टरों में अध्यक्षों की तैनाती की गई है।

रालोद संगठन का आगे विस्तार जल्द ही किया जाएगा। राय ने बताया कि किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर रालोद लगातार अभियान चला रहा है जिसे और तेज किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हस्तिनापुर कार्यक्षेत्र से योगेंद्र चेयरमैन को अध्यक्ष बनाया है। पूर्व विधायक दिलनवाज खान को संगठन महासचिव बनाया है।

ब्रज क्षेत्र से ब्रजेश चाहर को अध्यक्ष, बाबूलाल को महासचिव, रुहेलखंड से रामवीर सिंह को अध्यक्ष फिजाउल्लाह चौधरी को महासचिव, तराई से मोहम्मद असद खान को अध्यक्ष, जसविंदर सिंह घुम्मन को महासचिव, बुंदेलखंड से वीरेंद्र साक्षी को अध्यक्ष मनोज बुधौलिया को महासचिव, कानपुर से योगेंद्र कुशवाहा को अध्यक्ष, कुंदन सिंह को महासचिव, संत कबीरनगर से ओमप्रकाश चौधरी को अध्यक्ष, विपिन श्रीवास्तव को महासचिव, प्रयागराज से रामसजीवन पटेल को अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को महासचिव, अवध से राम सिंह पटेल को अध्यक्ष एवं चंद्रकांत अवस्थी को संगठन महासचिव बनाया है। काशी से समरनाथ यादव को अध्यक्ष, देवप्रकाश राय को महासचिव नियुक्त किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...