तेजस्वी ने कहा, बिहार में बड़ा खेल होना बाकी है

नेशनलतेजस्वी ने कहा, बिहार में बड़ा खेल होना बाकी है

Date:

बिहार की राजनीति में इन दिनों जो कुछ हो रहा है उसपर अब राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है. तेजस्वी ने लालू प्रसाद के घर पर हुई एक अहम बैठक के बाद कहा कि अभी बड़ा खेल होना बाकी है। तेजस्वी के इस बयान के बाद अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि राजद की तरफ से आखिर क्या बड़ा खेल हो सकता है.

बिहार में आज जहाँ दिन भर ये खबरे चलती रहीं कि नितीश कुमार आज ही इस्तीफ़ा देकर भाजपा के साथ जाने वाले हैं वहीँ इस सारी सियासी उठापटक की ख़बरों के बीच शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं की पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे। बैठक में तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लेकर भी बातें कीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सम्माननीय हैं लेकिन उनका नियंत्रण कई चीज़ों पर नहीं है। तेजस्वी ने इस दौरान कहा कि राज्य में कभी भी कुछ बड़ा हो सकता है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार मेरे साथ मंच पर बैठकर पूछते थे कि 2005 से पहले बिहार में क्या था? लेकिन मैंने उनके इस कटाक्ष पर कभी पलटवार नहीं किया.

तेजस्वी यादव ने कहा, अब हमारे साथ पहले से ज्यादा लोग हैं। हमने बहुत से ऐसे काम इतने थोड़े समय में कर दिए जिन्हें पिछले दो दशकों में हो जाना किये था फिर वो चाहे नौकरियां हों, जाति जनगणना हो या आरक्षण में इजाफा हो। तेजस्वी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बिहार में बहुत कुछ हो रहा है लेकिनअभी बड़ा खेल होना बाकी है। बता दें कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में RJD के पास 79 विधायक हैं, वो सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के पास 78 MLA हैं वहीँ मुख्यमंत्री पद पर बैठे नीतीश कुमार की जदयू के पास 45 विधायक है जबकि कांग्रेस के केवल 19 विधायक हैं। बिहार में क्या बड़ा खेल होने वाला है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...