नितीश कुमार ने दे ही दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा

नेशनलनितीश कुमार ने दे ही दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा

Date:

पिछले कई दिनों से जैसी खबरे थीं, आज सुबह बिहार में बिलकुल वैसा ही हुआ। नितीश कुमार ने सुबह राजयपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर ये कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया कि जेडीयू का राजद और कांग्रेस से अब कोई सम्बन्ध नहीं है, यानि गठबंधन समाप्त। इसका मतलब बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल से कहा कि हमने राज्य में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कि राजद के साथ सरकार ठीक से नहीं चल रही थी। हमने सरकार चलाने की बहुत कोशिश की लेकिन लोगों को खराब लग रहा था, अब नितीश का लोगों से मतलब बिहार की जनता से था जिसने सबसे ज़्यादा सीटें राजद को दी थीं या फिर भाजपा से था, इसे उन्होंने स्पष्ट नहीं किया।

नीतीश कुमार का इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने स्वीकार कर लिया है और उन्हें कार्यवाहक सीएम नियुक्त कर दिया है। इससे पहले आज सुबह सीएम हाउस पर हुई जदयू नेताओं की बैठक में नीतीश कुमार को कोई भी फैसला लेने के लिए चुना। इससे पहले भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ महागठबंधन पर लगाम लगानी है तो यह सरकार जल्द से जल्द गिरनी चाहिए। अजय आलोक की इस टिप्पणी के कुछ ही समय के बाद जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ‘महागठबंधन’ शासन के अंत पर मुहर लगाते हुए राज्यपाल को अपने फैसले की जानकारी दे दी।

नितीश कुमार के इस्तीफे के बाद सबसे पहली बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आयी, प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की और अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी है. वहीँ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने के मामले में में गिरगिटों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. उन्हें और उनको अपने इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related