तेजस्वी बने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल के सारथी, यूपी में आज करेगी प्रवेश

पॉलिटिक्सतेजस्वी बने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल के सारथी, यूपी में...

Date:

यूपी में प्रवेश करने से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने रुट के हिसाब से दूसरी बार बिहार में है, आज यात्रा बिहार के सासाराम से गुज़र रही है और दोपहर बाद यहीं से यूपी में एंटर करेगी। आज जब यात्रा शुरू हुई तो इंडिया गठबंधन और बिहार गठबंधन में कांग्रेस के साथी राजद नेता तेजस्वी यादव भी सासाराम में शामिल हुए लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि राजद नेता ने सासाराम में राहुल के सारथी की भूमिका निभाई। जिस लाल रंग की जीप में सवार होकर राहुल गाँधी सासाराम की सड़कों पर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे उस खुली जीत की तेजस्वी यादव ड्राइव कर रहे थे और राहुल गाँधी उनके बगल में बैठे हुए थे. दोनों नेताओं की इस जुगलबंदी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो गए.

बता दें कि बिहार में यात्रा का ये अंतिम पड़ाव है, इस यात्रा का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश है जहाँ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राहुल गाँधी के साथ चलकर न्याय यात्रा का समर्थन करते नज़र आएंगे। आज बिहार में तेजस्वी यादव कैमूर के धनैचा में राहुल गाँधी के साथ एक पब्लिक मीटिंग का मंच भी साझा करेंगे। राजद नेता तेजस्वी बिहार में राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में पहली बार मंच साझा करते नजर आएंगे क्योंकि अब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया है।

इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 34वें दिन राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत की। राहुल ने कहा कि सरकार जिसे विकास कह रही है वह किसान विरोधी और मजदूर विरोधी है। विकास के नाम पर सारी चीजें अडानी, अम्बानी को सौंपी जा रही हैं। इसे विकास नहीं चोरी कहते हैं। जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब उत्तर प्रदेश पहुंचेगी तो यहां पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी राहुल गाँधी के साथ नज़र आएँगी। प्रदेश कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश के लिए यात्रा का ताज़ा रुट मैप भी जारी किया है.

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारी को पूरा कर लिया गया है, कार्यकर्ता राहुल जी के और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से उत्तर प्रदेश में जनपद चंदौली की सीमा से आज अपरान्ह प्रवेश करेगी और कल 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...