टेक डेस्क। Cheapest Prepaid Recharge Plans – क्या आप कोई सस्ता और अच्छा रिचार्ज प्लान देख रहे है तो यहां हम आपके लिए कंपनियों के दमदार ऑफर्स लेकर आए हैं जो काफी किफायती है। ये ऑफर्स आपको जरूर पसंद आएगा।
बता दे, प्लान्स की कीमत सिर्फ 25 रुपये से शुरू होती है, चलिए पूरी डिटेल में इसके बारे में जानते है।
VI सस्ता रिचार्ज प्लान
VI का 98 रुपये का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान में आपको 15 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 200 एमबी डाटा मिलता है.
BSNL सस्ता रिचार्ज प्लान
BSNL का 49 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज काफी सस्ता है, इसमें 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग ऑफर की जाती है। आप इस प्लान को सेकेंडरी सिम कार्ड में भी उपयोग कर सकते है।
Jio सस्ता रिचार्ज प्लान
Jio 26 रुपये में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान ऑफर करता है,इसमें 28 दिन की वैलिडिटी होती है साथ ही 2 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही, 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कंपनी 62 रुपये रिचार्ज प्लान का भी ऑफर देती है, इसमें 6 जीबी डाटा मिलता है।
Airtel सस्ता रिचार्ज प्लान
Airtel 99 रुपये में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। साथ ही 200 एमबी का डाटा भी मिलता है।
(Image/Pixabay)

