तकनीकी:- बढ़ती महंगाई के बीच मोबाइल फोन के रिचार्ज ने लोगो को काफी परेशान कर रखा है। कई लोग अपना प्लान बदलने की योजना बना रहे हैं और एक ऐसा सस्ता प्लान खोज रहे हैं जो उन्हें कम दामों में पूरे महीने की वैलिडिटी दे। अगर आप भी इन उपभोक्ताओं में से है तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करने के लिए सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान लेकर आई है।
बीएसनल के इस प्लान में उपभोक्ताओं को महज 19 रुपये के रिचार्ज में 1 माह की वैलिडिटी दे रहा है। इस रिचार्ज का उपयोग आप अपने सिम को एक्टिव रखने के लिए कर सकते हैं। इसकी वैधता 30 दिन होती है और वाइस कॉल पर 20 पैसे प्रति सेकेंड चार्ज कटता है। बीएसनल के इस प्लान में किसी प्रकार का डाटा या वाइस मैसेज प्राप्त नहीं होता है।
वही अगर आप बीएसनल मे 70 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 200 मिनट के साथ 2 जीबी कुल डाटा मिलता है जिसका उपयोग आप एक माह के लिए कर सकते हैं। इनके अलावा 147 का रिचार्ज करवाने पर कम्पनी अपने ग्राहकों को 10 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड वायस काल की सुविधा देती है। इसकी भी वैधता 30 दिन की होती है। बता दें बीएसनल एक ऐसी कम्पनी है जो इस समय की टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सबसे सस्ते रिचार्ज दे रही है।

