Twitter: अब पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, इस सर्विस के लिये देने होंगे पैसे

इंटरनेशनलTwitter: अब पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, इस सर्विस के लिये...

Date:

ट्विटर को हाल में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने खरीदा है, जहाँ अब वह इसके जरिये कमाई का साधन खोजने में लग गये हैं। वहीं उन्होंने एक ट्वीट के जरिये इसके बाबत जानकारी दी है, साथ ही यह भी बतलाया है कि किन कारणों की वजहों से वह यूजर्स से पैसा लेना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ट्विटर को पूरी तरह से फ्री करने का इरादा नहीं है, जहाँ अभी भी इसकी विशेष सेवा ब्लू ट्विटर के लिये पैसा लिया जाता रहा है। वहीं मस्क ने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर के व्यावसायिक व सरकारी यूजर्स के लिये अब शुल्क तय किया जायेगा, यह शुल्क मामूली होगा। वहीं आम उपयोगकर्ताओं के लिये यह पहले की मुफ्त रहेगा।

बता दें कि ट्विटर में शुल्क आधारित सेवाओं का कोई नया ऐलान नहीं किया गया है, वहीं ब्लू ट्विटर सेवा भी पहले से ही शुल्क आधारित है। जहाँ मामूली शुल्क पर ट्विटर के कुछ खास फीचर व ऐप की सुविधा इस शुल्क को चुकाने वालों को दी जाती है, वहीं यह सुविधा फिलहाल में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related