फिल्म पठान से इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सुपुत्र आर्यन खान भी लाइमलाइट में रहना सीख रहे हैं. वो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन एक्टर के रूप में नहीं बल्कि कैमरे के पीछे रहकर। अभी सोशल मीडया पर उनकी एक तस्वीर गश्त कर रही है जिसमें वो पाकिस्तानी अदाकारा सादिया खान के साथ नज़र आ रहे हैं, तस्वीर सामने आने के बाद के बाद लोगों की कयासआराइयाँ शुरू हो गयी हैं. सोशल मीडिया पर लोगों पूछ रहे हैं कि क्या आर्यन सादिया के साथ डेट कर रहे हैं.
सादिया ने खुद शेयर की फोटो
दरअसल इस फोटो को सादिया ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी थी कि तस्वीर न्यू ईयर पार्टी की शाम की है. अब आर्यन से सवाल हो रहा है कि क्या वो इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. अगर यह बात सच है तो फिर नोरा फ़तेही का क्या होगा। बता दें कि बॉलीवुड में आर्यन और नोरा के बीच नज़दीकियों की खबरे काफी गर्म हैं.
दुबई में थी नए साल की पार्टी
जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ सुपुत्र ने नए साल पर दुबई में एक पार्टी का आयोजन किया था जहाँ पाकिस्तान अदाकारा सादिया खान को भी आमंत्रित किया गया था. सादिया ने तभी यह सेल्फी ली थी. इस सेल्फी में दोनों काफी करीब नज़र आ रहे हैं. तस्वीर देखकर तो यही लगता है कि यह एक ख़ास सेल्फी है और इसीलिए दोनों के बीच डेट की बातें होने लगी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन जल्द ही एक निर्देशक के रूप में अपने होम प्रोडक्शन में अपने नए कैरियर का आगाज़ करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की जा चुकी कि आर्यन खान अपनी स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर चुके है और जल्द एक्शन कहने वाले हैं.

