Pathan: विवादों के बीच फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग शुरू

एंटरटेनमेंटPathan: विवादों के बीच फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग शुरू

Date:

फिल्म पठान बिकिनी विवाद के बाद लगातार चर्चा में हैं. फिल्म के एक गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की तमाम बिकनियों में से एक बिकनी के रंग पर भाजपा नेताओं और कुछ हिन्दू संगठनों की तरफ से उठाया गया विवाद सेंसर बोर्ड तक पहुंचा और वहां से फिल्म के उस विवादित बिकनी सीन के अलावा कई शॉट्स को हटाने का आदेश दिया गया, इस बीच फिल्म मेकर्स ने पठान की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है जिसका विदेशों में ज़बरदस्त स्वागत किया गया है और शाहरुख़ के फैंस ने ज़बरदस्त रेस्पॉन्स दिया है.

25 जनवरी को होगी फिल्म की रिलीज़

भारत में पठान की एडवांस बुकिंग 14 जनवरी के आसपास शुरू होने की बात कही जा रही है। हालाँकि फिल्म बदलाव के बाद अभी सेंसर बोर्ड में जानी है उसी के बाद उसे सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष ‘प्रसून जोशी’ के अनुसार फिल्म मेकर्स को ‘पठान’ में जरूरी बदलाव के साथ इसे सबमिट करने को कहा गया है। बदलाव में‘बेशर्म रंग’ गाने का भगवा बिकिनी वाला शॉट भी शामिल है। फिल्म पठान को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

शाहरुख़-दीपिका की चौथी फिल्म

बता दें कि शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने अबतक ओम शांति ओम , हैप्पी नई ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं, ज़ीरो जैसी कई फ्लॉप फैलने देने के बाद शाहरुख़ खान ने एक बार फिर अपनी लकी हीरोइन के साथ वापसी की है. ऐसे में फिल्म का विवादित होना शाहरुख़ की सेहत के लिए सही नहीं है. शाहरुख़ को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं, हालाँकि अभी इस फिल्म से बिकनी विवाद जुड़ने का फिल्म को फायदा होता दिख रहा है. लोगों का फिल्म को लेकर रुझान बढ़ा है. अभी देखना है कि भगवा बिकनी के अलावा और क्या क्या बदलाव किये गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related