पठान से हटाया गया दीपिका की भगवा बिकनी वाला हिस्सा

पठान से हटाया गया दीपिका की भगवा बिकनी वाला हिस्सा

जानकारी के मुताबिक फिल्म मेकर्स ने फिल्म से बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी वाले हिस्से को हटा दिया है, इसके अलावा भी फिल्म में कई बदलाव किये जाने खबर सामने आयी है.

हिन्दू संगठनों ने खोला था मोर्चा

हालाँकि इस गाने में दीपिका ने कई बिकनी पहनी थीं लेकिन मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के भगवा costume पर आपत्ति जताई थी, इसके बाद भगवा बिकिनी का यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था.

नरोत्तम मिश्रा के बाद इसमें विहिप और हिन्दू महासभा जैसे हिन्दू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया था

फिल्म मेकर्स ने विवादील हिस्सा हटाने में ही भलाई समझी

इस गाने को लेकर पैदा विवाद के बाद फिल्म मेकर्स ने यही ठीक समझा कि इस सीन को हटाकर विवाद को ख़त्म किया जाय

पठान यशराज बैनर तले बन रही है, यशराज और शाहरुख़ का बहुत गहरा रिश्ता है, शायद शाहरुख़ भी फिल्म मेकर्स के इस फैसले से सहमत होंगे।

फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होगी लेकिन उससे पहले ही इस विवाद की वजह से फिल्म पहले से ही काफी चर्चित हो चुकी है.

स्टोरी को शेयर जरूर करे!