सुशांत की विदाई पर आसमान से बरसे आंसू

बॉलीवुडसुशांत की विदाई पर आसमान से बरसे आंसू

Date:


सुशांत की विदाई पर आसमान से बरसे आंसू

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है. उन्हें अंतिम विदाई देते समय न सिर्फ उनके पिता, बहनें और रिलेटिव्स रो रहे थे, बल्कि बारिश के रूप में आसमान से भी आंसू टपक रहे थे. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार के साथ-साथ बॉलिवुड के कुछ सिलेब्रिटीज भी वहां मौजूद रहे, जिसमें रिया चक्रवर्ती, कृति सैनन, विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे शामिल हैं. विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई है.

लग गया जाम
बारिश के कारण श्मशान के बाहर सड़क पर काफी जाम लग गया. तेज बारिश की वजह से पुलिस छाता लेकर मौके पर तैनात रही और वहां पहले से मौजूद दो गाडिय़ों के अलावा पुलिस की दो और गाडिय़ां आ गई. पुलिस फैन्स को अंदर जाने से रोक रही थी. अपने इस चहेते कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी श्मशान पहुंचे.

श्मशान के बाहर ही रहे दोस्त
सुशांत के घरवाले बांद्रा के घर से निकलकर श्मशान पहुंचे हैं. अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर के साथ रिया, सुशांत के पिता और चचेरे भाई तीनों श्मशान पहुंचे थे. यहां उनके अंतिम क्रिया में सिर्फ  20 लोगों के शामिल होने की बात बताई गई थी. हालांकि अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल हुए. सुशांत के कई दोस्त भी इस दुख की घड़ी में श्मशान के बाहर मौजूद रहे. उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई.

बेटे के घर पहुंचे सुशांत के पिता
सुशांत के पिता केके सिंह एयरपोर्ट से सीधे बांद्रा में अपने बेटे के घर पहुंचे थे. वही घर जिसकी हर दीवार अब उनके लाडले के मौत की गवाह बन चुकी है. बांद्रा में सुशांत सिंह के घर पर भी लोगों की भीड़ धीरे-धीरे इक_ी होने लगी थी. उनके रिश्तेदार और करीबी श्मशान पहुंचने से पहले घर पर पहुंचे थे.

रिया भी पहुंचीं कूपर अस्पताल
सुशांत की सबसे खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी श्मशान पहुंचीं. इससे पहले वह कूपर अस्ताल भी गई थीं, जहां एक्टर का पोस्टमॉर्टम किया गया था. यहां बता दें कि इस आत्महत्या मामले में पुलिस रिया का बयान भी दर्ज करने वाली है.

शेखर कपूर के एक ट्वीट ने मचाई सनसनी
इस घटना के बीच बॉलिवुड एक्टर और फिल्म मेकर शेखर कपूर के एक ट्वीट ने सनसनी मचा दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मुझे पता है कि आपने ऐसा क्यों किया. शेखर ने लिखा है यह उन लोगों के कर्मों का फल है. उन्होंने यह भी लिखा है कि काश तुम मुझसे बात कर पाते. संभव है कि पुलिस इस मामले में अब शेखर कपूर से भी पूछताछ करेगी.

मौत से पहले वाली रात सुशांत ने इन्हें किया था फोन
बता दें कि इस घटना से जुड़ी कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं. सुशांत की मौत के मामले में पुलिस अब उनके दोस्त महेश शेट्टी और रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने की तैयारी में है. उनके अलावा कुछ अन्य दोस्तों के बयान भी दर्ज होंगे. बताया गया है कि मौत से ठीक एक रात पहले सुशांत ने महेश और रिया को फोन किया था.

बहन से कहा था कि तबीयत ठीक नहीं
पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन से भी पूछताछ की है. उन्होंने बताया कि भाई ने दवा लेना बंद कर दिया था. बहन ने बताया कि 4-5 दिन पहले ही उनकी भाई से बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related