Exclusive – 2021 में ही मैदान में उतर पाएगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्सExclusive – 2021 में ही मैदान में उतर पाएगी टीम इंडिया

Date:


Exclusive – 2021 में ही मैदान में उतर पाएगी टीम इंडिया

अमित बिश्‍नोई

लॉकडाउन के बाद भले ही सरकार ने खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी हो, लेकिन मौजूदा हालातों में टीम इंडिया के इस साल मैदान में उतरने की संभावना न के बराबर है. बीसीसीआई ने हाल ही में भारत के श्रीलंका और जिंबाब्वे दौरे को रद करने के साथ इसकी शुरुआत कर दी है. टी-20 वल्र्ड कप के भी इस साल होने की संभावनाएं कम ही हैं और आईपीएल को लेकर भी असमंजस की स्थिति है और सूत्रों की मानें तो खिलाड़ी भी इन हालातों में मैदान में उतरने को तैयार नहीं हैं.

नहीं खेलना चाहते खिलाड़ी
बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 2020 में अब क्रिकेट की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं. आईपीएल को लेकर भले ही बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली ने बिना दर्शक टूर्नामेंट कराने के लिए राज्य संघों को खत लिखा हो, लेकिन इसके लिए कोई भी खिलाड़ी तैयार नहीं है. सूत्र के मुताबिक, खिलाडिय़ों ने साफ कर दिया है कि अनलॉक होने के बावजूद देश में जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं, उनका मैदान में उतरना खतरे से खाली नहीं है. खिलाडिय़ों के इसी रुख की वजह से बीसीसीआई को श्रीालंका और जिंबाब्वे का दौरा रद करना पड़ा है.

कमेटी देगी रिपोर्ट
सूत्रों का ये भी दावा है कि बोर्ड जल्द ही एक कमेटी का गठन करेगा, जो अगले साल क्रिकेट की शुरुआत कब और कैसे हो, इस बाबत पूरी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेगा. ये कमेटी खिलाडिय़ों से भी बात करेगी, ताकि टूर्नामेंट शुरू करने से पहले खिलाडिय़ों की सहमति भी हो. इस कमेटी में कोई फॉर्मर प्लेयर शामिल हो सकता है, जो मौजूदा हालातों के हिसाब से अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा. सूत्रों का कहना ह कि बीसीसीआई इस समय फूंक फूंक कर कदम रख रहा है और वो ये नहीं चाहता कि जल्दबाजी में कोई फैसला किया जाए और फिर परिणाम अनुकूल न होने पर इसके लिए उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़े.

घरेलू क्रिकेट भी संभव नहीं
इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं, इस साल घरेलू क्रिकेट की भी संभावनाएं खत्म हो रही हैं. सरकार ने बिना दर्शक स्पोट्र्स एक्टिविटीज की मंजूरी दी है, लेकिन घरेलू क्रिकेट के लिए दर्शकों के बिना भी काफी लोगों की जरूरत होती है और मौजूदा माहौल में इसकी गुंजाइश कम ही है कि खिलाड़ी मैदान में खेलने के लिए उतरें. सूत्रों की मानें तो रणजी ट्रॉफी समेत सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट जल्द ही अगले साल के लिए पोस्टपोन कर दिए जाएंगे. उम्मीद है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी से मार्च के बीच नए सेशन का ऐलान हो सकता है.

पूरे साल का क्रिकेट शेड्यूल
कोरोनावायरस ने क्रिकेट समेत इस साल सभी खेलों को बड़ा झटका दिया है. ओलंपिक से लेकर टी-20 क्रिकेट वल्र्ड कप और आईपीएल इसकी भेंट चढ़ चुका है. अगर सिर्फ क्रिकेट की ही बात करें तो इस साल भारत ने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, लेकिन यह दौरा बीच में ही रोक दिया गया. इसके बाद 28 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होनी थी, जिसे पोस्टपोन कर दिया गया. वहीं, जुलाई में श्रीलंका का दौरा, अगस्त में जिंबॉब्वे का दौरा और सितंबर में एशिया कप को भी पोस्टपोन किया जा चुका है. अक्टूबर में टी-20 वल्र्ड कप भी अगले साल तक के लिए पोस्टपोन हो चुका है. हालांकि सितंबर में इंग्लैंड के इंडिया टूर और नवंबर दिसंबर में भारत के आस्ट्रेलिया दौरे पर अभी स्थिति साफ नहीं है. हालांकि मौजूदा हालातों को देखते हुए इन दौरों का हो पाना संभव नहीं है.
———————
ब्राडकास्टर को करोड़ों का नुकसान
क्रिकेट नहीं होने का नुकसान बोर्ड, खिलाडिय़ों और स्पांसर्स को झेलना पड़ेगा, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान ब्राडकास्टर को होगा, जिसने करोड़ों रुपए चुकाए हैं. भारत के घरेलू मैचों के टेलीकास्ट राइट्स स्टार के पास हैं, जिसने 5 साल के लिए 6138 करोड़ रुपए दिए हैं. अगर इस साल कोई टूर्नामेंट नहीं होता है तो उसे करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा. इसी तरह जर्सी का राइट्स खरीदने वाली बायजूस और अन्य स्पांसर्स को भी करोड़ रुपए चुकाने होंगे. देखना ये होगा कि बीसीसीआई इन्हें कोई छूट देता है या नहीं. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...