Team India: टी-20 टीम से बुज़ुर्गों की छुट्टी, हार्दिक बने कप्तान

स्पोर्ट्सTeam India: टी-20 टीम से बुज़ुर्गों की छुट्टी, हार्दिक बने कप्तान

Date:

जैसी ख़बरें चल रही थी वैसा ही हुआ, श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रंखला में टी 20 टीम से सीनियर खिलाडियों को हटाकर नए खिलाडियों को मौका दिया गया है. अगले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इसे एक अच्छा कदम माना जा रहा है. आज देर रात घोषित टी 20 टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, के राहुल के अलावा रिषभ पंत का नाम नहीं है, टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या करेंगे जबकि उपकप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है. वही एकदिवसीय टीम भी घोषित की गयी जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा और उपकप्तानी हार्दिक पंड्या के पास है हालाँकि टीम में के एल राहुल भी मौजूद हैं, ODI टीम में उनका नाम बतौर विकेटकीपर मौजूद है. ईशान किशन बतौर विकेट कीपर दोनों ही टीमों में है लेकिन पंत नदारद हैं, इसका मतलब है पंत को टेस्ट के लिए सीमित किया जा रहा है.

सीनियर खिलाडियों को सन्देश

टीमों को देखने के बाद यह साफ़ लग रहा है कि टीम के सबसे सीनियर खिलाडियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और के राहुल को सन्देश दे दिया गया है कि टी 20 क्रिकेट में अब उनकी जगह ख़त्म हो चुकी है. टी 20 टीम में दो uncapped खिलाडी शिवम् मावी और मुकेश शर्मा को शामिल किया गया है. टीम में शुभमन गिल का नाम हैरानी वाला है, गिल वो खिलाडी हैं जो दोनों टीमों में शामिल हैं. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और उमरान मलिक को शामिल किया गया है.

ख़राब फॉर्म की वजह से शिखर आउट मगर राहुल मौजूद

जहाँ तक ODI टीम की बात है तो यहाँ से शिखर धवन नदारद हैं, कहा जा रहा है कि उन्हें खराब फॉर्म की वजह से मौका नहीं दिया गया है लेकिन यह फार्मूला राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के चहेते के एल राहुल पर लागू नहीं होता। इनको टीम में बनाये रखने के लिए उन्हें ईशान किशन के साथ एक विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया है. राहुल से यहाँ भी उपकप्तानी छीन ली गयी है, यह ज़िम्मेदारी अब हार्दिक पंड्या को सौंपी गयी है.

अश्विन का नाम भी नहीं

टीम में तीनों सीनियर मौजूद हैं, इसके अलावा शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. उमरान मालिक दोनों टीमों में मौजूद है इसका मतलब वो भविष्य के कार्यक्रमों में फिट बैठ रहे हैं, सीनियर गेंदबाज़ों में मोहम्मद शामी का नाम भी है लेकिन अश्विन का नाम न होना एक हैरानी है.

यह है दौरे का प्रोग्राम

बता दें कि श्रीलंकाई टीम दौरे की शुरुआत तीन जनवरी से करेगी. पहला टी20 मैच तीन जनवरी को मुंबई में, दूसरा पांच जनवरी को पुणे में और तीसरा सात जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी, पहला मैच गुवाहाटी में, दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता और तीसरा व अंतिम मैच 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...