श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्या बने टी20 टीम के कप्तान

फीचर्डश्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्या बने टी20 टीम...

Date:

श्रीलंका दौरे के t 20 और ODI दौरों लिए टीम इंडिया की टीमों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही इस बात से पर्दा उठ गया है कि रोहित शर्मा के टी 20 से संन्यास के बाद टीम का अगला कप्तान कौन होगा. कप्तान की दौड़ के लिए कई नाम चल रहे थे मगर अंत में फैसला सूर्यकुमार यादव के पक्ष में हुआ. इस तरह अब इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कमान SKY के हाथों में थमाई गयी है।

ख़ास बात ये है कि कप्तानी के लिए सबसे आगे चलने वाला नाम यानि हार्दिक पंड्या को टीम का उपकप्तान भी नहीं बनाया गया है, हालाँकि वो टी 20 टीम में मौजूद हैं। इस तरह कप्तानी को लेकर बोर्ड ने साफ़ कर दिया है कि वो हार्दिक को अब कप्तान के रूप में नहीं देख रहा है क्योंकि टी 20 और ODI दोनों टीमों का उपकप्तान शुभमण गिल को बनाया गया है.

टीम की घोषणा के अनुसार वनडे की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही रहेगी, पहले कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका दौरे पर रेस्ट लेंगे लेकिन नए कोच गौतम गंभीर ने उनकी बात नहीं मानी और बोर्ड पर दबाव डाला कि ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर रहें। इस तरह रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली भी अब श्रीलंका दौरे पर ODI मैचों में एक्शन में नज़र आएंगे. दरअसल बतौर हेड कोच अपने पहले असाइनमेंट में गंभीर कतई नहीं चाहते कि रोहित और विराट की सेवाएं उन्हें न मिलें।

दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से टी20 सीरीज से होगी, वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होगी। श्रेयस अय्यर की ODI टीम में वापसी हुई है। अय्यर ने आखिरी वनडे दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका दौरे पर खेला था, इस तरह करीब 5 महीने बाद उनकी वापसी हुई है। दौरे से बुमराह और जडेजा को आराम दिया गया है। शिवम दुबे को दोनों टीमों में मौका मिला है। आईपीएल में केकेआर के लिए शानदार गेंदबाज़ी करने वाले हर्षित राणा को वनडे टीम में जगह मिली है। मोहम्मद सिराज भी दोनों टीमों में शामिल हैं वहीँ संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या को टी20 में जगह मिली है।

गौतम गंभीर का टीम इंडिया के कोच के तौर पर यह पहला दौरा होगा। उधर श्रीलंका ने अंतरिम कोच का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या को हेड कोच चुना गया है।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा।

टी20 टीम;
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमान गिल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, रवि बिश्नोई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related