शिक्षक मिले कोरोना पाॅजिटिव, अभिभावकों में खौफ

उत्तराखंडशिक्षक मिले कोरोना पाॅजिटिव, अभिभावकों में खौफ

Date:


शिक्षक मिले कोरोना पाॅजिटिव, अभिभावकों में खौफ

  • 30 नवंबर तक उत्तराखंड के स्कूलों को बंद रखने की मांग
  • पौड़ी में 80 शिक्षक कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

देहरादून। उत्तराखंड में अनेक स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने से अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। खौफजदा हालात में अभिभावकों ने विभिन्न संगठनों के माध्यम से उत्तराखंड के सभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने की मांग की है। संगठनों ने ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

गौरतलब है कि पौड़ी में 80 शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 84 स्कूलों को 5 दिन के लिये बंद कर दिया गया है। वहीं राज्य के अन्य स्कूलों में भी कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। ऐसे में अपने बच्चों को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

अभिभावक संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच उत्तराखंड के स्कूलों को दो नवंबर से छात्रों के लिये खोल दिया गया है। मगर शिक्षकों और छात्रों के कोरोना संक्रमित पाये जाने से अभिभावक दहशत में हैं। ऐसे में स्कूलों को 30 नवंबर तब बंद रखने की मांग जोर पकड़ रही है। नेशनल एसोसिएशन फाॅर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने भी डीएम को ज्ञापन देकर स्कूलों को फिलहाल 30 नवंबर तक बंद रखने की मांग की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान का कहना है कि बिना तैयारियों के खोले गये सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित शिक्षक और छात्र सामने आ रहे हैं। इन हालातों में बच्चों को स्कूल भेजने से उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने स्कूल बंद न किये जाने पर आंदोलन करने और स्कूलों में तालाबंदी करने की चेतावनी भी दी है। वहीं अभिभावक एकता समिति के अध्यक्ष लव चैधरी का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाये बगैर बच्चों को स्कूल भेजना अनुचित है। स्कूलों को सिर्फ बच्चों से फीस वसूलने के लिये खोला जा रहा है। उन्होंने स्कूल खोले जाने पर विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है।

कांग्रेस ने कहा, दिसंबर तक बंद रखे जायें स्कूल
अभिभावकों की मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने स्कूलों को दिसंबर अंत तक बंद रखने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। वहीं स्कूली शिक्षक और विद्यार्थी भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में स्कूलों को तुरंत बंद करते हुए जनवरी में खोलने पर ही विचार किया जाना चाहिये।

पौड़ी में 80 टीचर मिले कोरोना संक्रमित
पौड़ी जिले में विभिन्न स्कूलों के 80 शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 84 स्कूलों को 5 दिन के लिये बंद कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही इन शिक्षकों की कोरोना जांच कराई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कोट, पौड़ी, खिर्सू व पाबौ ब्लाॅक के स्कूलों में तैनात करीब 80 शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं। पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि इन स्कूलों को 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों को सेनेटाइज करने के आदेश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...