Bandipora Murder: कश्मीर में एक और लक्षित हत्या, बिहारी मज़दूर को आतंकवादियों ने गोली से उड़ाया

नेशनलBandipora Murder: कश्मीर में एक और लक्षित हत्या, बिहारी मज़दूर को आतंकवादियों...

Date:

तमाम सुरक्षा बंदोबस्त के दावों के बीच कश्मीर में लक्षित हत्याओं का सिलसिला बंद नहीं हो रहा हैं. देश एक तरफ आज़ादी की 75वीं सालगिरह मनाने की धूमधाम से तैयारियां करने में व्यस्त है, हर घर तिरंगा लहराने में पूरा देश जुटा हुआ है वहीँ  जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पिछली रात आतंकियों ने एक और लक्षित हत्या की घटना को अंजाम दिया. आतंकियों द्वारा सोदनारा सुंबल क्षेत्र में बिहार के एक मजदूर पर गोलियां चलाई गयीं जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गयी.  

बिहार के मधेपुरा का रहने वाला मोहम्मद अमरेज अपना घर परिवार चलाने के लिए कश्मीर जाकर मज़दूरी का काम करता था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों की गोलीबारी में बुरी तरह घायल मोहम्मद अमरेज को फ़ौरन अस्पताल भी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उसकी मौत अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो चुकी थी। इस घटना के बारे में कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि पिछली रात आतंकवादियों ने बिहार के रहने वाले एक मजदूर मोहम्मद अमरेज़ पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मधेपुरा बेसरह बिहार को गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस उसे इलाज के लिए फ़ौरन अस्पताल ले गयी जहां उसने दम तोड़ दिया। 

Read also: UP Monsoon: सावन बीता भादो शुरू,पटरी से खिसकी मानसून द्रोणिका के चलते यूपी के हिस्से में कम आई बारिश

इससे एक दिन पहले ही राजौरी में आतंवादियों से एक मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे जबकि दो आतंकवादियों को ढेर किया गया। सेना के इस ऑपरेशन में सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी को शहादत का जाम पीना पड़ा था. हालांकि सेना के बेसकैंप पर आतंकवादियों द्वारा किये गए आत्मघाती हमले को बहादुर जवानों ने नाकाम कर दिया था और दोनों आतंकवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related