T20 World Cup 2022 : बुमराह हो सकते हैं टी 20 विश्व कप से बाहर!

स्पोर्ट्सT20 World Cup 2022 : बुमराह हो सकते हैं टी 20 विश्व...

Date:

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं यह हर क्रिकेट प्रेमी को बहुत अच्छे से पता है, विशेषकर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्म यानि टी20 में तो उनकी उपयोगिता बहुत बढ़ जाती है, अब ऐसे मौके पर जब ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप एकदम सिर पर है बुमराह को लेकर जो ख़बरें आ रहीं हैं उसने भारतीय क्रिकेट फैंस की चिंताएं बढ़ा दी हैं. चोट के कारण बुमराह पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुके हैं मगर अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार उनकी चोट और बढ़ गयी है और संभवतः वह टी-20 विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं. 

दरअसल जसप्रीत बुमराह की यह चोट काफी पुरानी है जो उन्हें 2019 में लगी थी, उसी चोट ने अब फिर से अपना असर दिखाना शुरू किया है. अगर यह खबर सही है तो भारतीय क्रिकेट के लिए इसे बिलकुल भी अच्छी खबर नहीं कहा जा सकता. बुमराह अगर टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए तो टीम इंडिया के चैम्पियन बनने की संभावनाओं पर कहीं न कहीं बुरा असर ज़रूर पड़ेगा। हालाँकि विश्व कप के लिए टीम घोषित होने में अभी एक महीने का समय बाकी है लेकिन बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक बुमराह के चोट की स्थिति चिंताजनक है. इससे पहले बैक इंजरी के चलते बुमराह को जब एशिया कप से दूर रखा गया था तब कहा गया था कि वो NCA में रिहैब करेंगे.

Read also: Asia Cup 2022: बाबर को पीछे ढकेलने के लिए सूर्यकुमार को करना होगा एशिया कप का इंतज़ार

हालाँकि बुमराह अब भी रिहैब में हैं और जरूरी मेडिकल सलाह ले रहे हैं. दिक्कत ये है कि उन्हें जो इंजरी वो काफी पुरानी है जो फिर से उबरी है. पुराणी चोट के फिर से उभरने से चिंता ज़्यादा बढ़ी है. बोर्ड के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप में 2 महीने का वक्त बचा है और बुमराह के हालात पर निगाहें जमी हुई हैं. बोर्ड ने कहा कि बुमराह हमारे बेस्ट बॉलर हैं इसलिए उन्हें बड़े एहतियात से ट्रीट किया जाएगा. जानकारों की माने तो बुमराह की चोट की वजह दरअसल उनका बॉलिंग एक्शन है. समय समय पर कई पूर्व खिलाडियों ने बुमराह के गेंदबाज़ी एक्शन को लेकर इंजर्ड होने की आशंका भी जता चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related