लाइफस्टाइल डेस्क। Chettinad Egg Curry Recipe – अगर आप नॉन वेगिटारियन है तो आज हम आपके लिए तमिलनाडु की ट्रेडिशनल डिश ‘चेट्टीनाड एग करी‘ की रेसिपी लाए है, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब है। आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते है, चलिए फिर जानते है।
‘चेट्टीनाड एग करी’ सामग्री – 5-6 अंडे, 6 टेबलस्पून ऑयल, 1 टीस्पून सरसों, 1 टीस्पून जीरा, 10-12 करी पत्ते, 1 कप कटे हुए प्याज, 2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 कप टमाटर प्यूरी, 2 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 टीस्पून नींबू का रस।
Read also: रसोई Bytes: आज ही बनाएं ‘मसाला बिस्किट्स’ , रेसिपी है बेहद आसान
पेस्ट बनाने के लिए सामग्री – 1 टीस्पून ऑयल, 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून सौंफ, 1 कद्दूकस किया नारियल, 4-5 साबुत लाल मिर्च, 1 टीस्पून काली मिर्च।
‘चेट्टीनाड एग करी’ विधि (Chettinad Egg Curry Recipe) –
पहले पैन में तेल गर्म कर, इसमें जीरा और सौंफ डालकर भूनें। फिर साबुत लाल मिर्च, कद्दूकस किया नारियल और काली मिर्च डालकर भून लें। अच्छे से भुने के बाद मिक्सचर को ठंडा होने दें। इसके बाद इस मिक्सचर का स्मूद पेस्ट बना कर इसमें थोड़ा सा पानी इस्तेमाल करे।
Read also: रसोई Bytes: पापड़ से बनाए ये सब्जी, खाने में है बेहद लाजवाब!!
अब फिर से पैन गर्म कर उसमे सरसों, जीरे, करी पते डालकर तड़काएं। फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें और साथ ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दे। जब आपको हल्की खुशबू आने लगे तब टमाटर प्यूरी डालें और 2 मिनट तक पकाएं। 2 मिनट बाद धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसको अच्छे से भूनें जब तक तेल न छोड़ने लगे। फिर 1/4 कप के लगभग पानी डालें।
इसके बाद नारियल वाला पेस्ट डाल दे और 5-6 मिनट ढककर पकाएं और अंडे को हल्का तेल में फ्राई करके इसमें डाल दे। आप चाहे तो ग्रेवी बढ़ा सकते हैं। लीजिए तैयार है ‘चेट्टीनाड एग करी’, इसे नींबू का रस, धनिया पत्ती से सजाकर सबको सर्व करें।

