Haridwar News: हाथियों के उत्पात से गन्ने की फसल तबाह, हाईवे पर मची अफरातफरी

उत्तराखंडHaridwar News: हाथियों के उत्पात से गन्ने की फसल तबाह, हाईवे पर...

Date:


Haridwar News: हाथियों के उत्पात से गन्ने की फसल तबाह, हाईवे पर मची अफरातफरी

हरिद्वार। हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेतों और हाइवे पर जमकर उत्पात मचाया। जिसमें गनने की पूरी फसल हाथियों ने बर्बाद कर दी और हाइवे को भी कई घंटों जाम रखा गया। जिले के पथरी क्षेत्र के गांवों में हाथियों का झुंड आ धमका ग्रामीण ने मौके पर पहुंचे और पटाखे चलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की। इससे हाथियों का झुंड भड़क उठा और उसने गन्ने के खेत में जमकर तबाही मचाई। काफी मशक्कत के बाद आज सुबह वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रही। हाथियों से ग्रामीणों का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। हाथियों पर रोक लगाने की कई बार किसान मांग कर चुके हैं।

Read also: असम में तालाब में फंसे 5 हाथियों को वन अधिकारियों, ग्रामीणों ने बचाया

गन्ने की फसल खाने के लिए हाथी रात के समय आते हैं। देर रात भी हाथियों का झुंड लक्सर के कई गांवों में घुस आया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी फसल कम खाता हैं बर्बाद अधिक करता है। एक झुंड खेतों ने खेत में घुसकर फसल रौंद डाली।

Read also: झारखंड : गिरिडीह में हाथी ने फिर दो को कुचला, हाथियों के हमले में आठ दिनों में नौ मरे

इसके बाद हाथियों का झुंड हाईवे पर धमक गया। जहां पर राहगीरों की जान आफत में पड़ी। हाईवे पर हाथी के आने से अफरातफरी मची रही। हाथी ने एक कार को धक्का मारने की कोशिश की। पटाखे छोड़ने और शोर मचाने में बाद हाथी जंगल की ओर भाग गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related