टी 20 विश्व कप: सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को हराया, डेविड विसे बने हीरो

फीचर्डटी 20 विश्व कप: सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को हराया,...

Date:

ICC T ट्वेंटी विश्व कप 2024 के तीसरे मैच में ही नौबत सुपर ओवर तक पहुँच गयी और इस लड़ाई में नामीबियाई टीम ने ओमान पर बाज़ी मार ली. नामीबिया की जीत के हीरो उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी डेविड विसे रहे जिन्होंने सुपर ओवर में पहले एक बल्लेबाज़ और फिर बाद में एक गेंदबाज़ के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस विश्व कप में टीम का खाता जीत से खोलने में अहम् भूका अदा की.

ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान 109 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे नामीबिया को मैच जीतने के लिए 110 रन का लक्ष्य मिला। ओमान की ओर से खालिद काइल 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जीशान मकसूद ने 22 रन, अयान खान ने 15 रन और शकील अहमद ने 11 रन बनाए. नामीबिया के रॉबिन ट्रंपलिन ने 4, डेविड विसे ने 3, गेरहार्ड इरास्मस ने 2 और बर्नार्ड शुल्ज ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबियाई टीम भी 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई और इस तरह मैच का नतीजा सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को 22 रनों का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बना पाई और इस तरह नामीबिया की टीम ने 11 रनों से मैच जीत लिया। कल वर्ल्ड कप के पहले मैच में अमेरिका ने कनाडा को और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को 5 विकेट से हरा दिया.

छोटी टीमों को कमज़ोर न समझा जाय
वहीँ पहले तीन मैचों में एसोसिएट देशों के शानदार प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में नई टीमों को कमजोर नहीं समझना चाहिए, उनमें बड़ी टीमों को हराने और परेशान करने और वर्ल्ड कप की दिशा बदलने की क्षमता है। अमेरिका, नेपाल और नीदरलैंड बड़ी टीमों को परेशान कर सकते हैं. अमेरिकी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतकर अपनी खतरनाक महत्वाकांक्षाएं जाहिर कर दी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...