कंही नाराजगी का सबब तो नही Subodh Uniyal के बदले हुए तेवर

न्यूज़कंही नाराजगी का सबब तो नही Subodh Uniyal के बदले हुए तेवर

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव के बाद न सरकार बदली और ना ही निजाम लेकिन अगर कुछ बदला है तो कुछ मंत्रियों के तेवर, जी हां धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जहां सरकार अपने काम करने का तौर तरीको में बदलाव क्या किया कि कुछ मंत्रियों के भी तेवर बदल गये। इस सरकार में जिनका कद कम किया गया है उसमें पहला नाम वन मंत्री सुबोध उनियाल का है। पिछ्ली सरकार में शासकीय प्रवक्ता से लेकर कृषि मंत्रालय जैसे भारी भरकम विभाग वाले मंत्री को इस बार वन मंत्रालय सहित केवल 4 विभाग दिए गए है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने  जाने वाले सुबोध उनियाल की मीडया से दूरी और इस बार चुप रहने का उनका दावा उनकी नाराजगी का कयास लगा रही है। हमारे इस कयास को शुक्रवार को उनके आवास पर हुए वाकये से बल मिलता दिखा। दरअसल शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पर जब उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ था।

Read also: अटेंशन प्लीज! CM Dhami से मिलने के लिए कृपया इस नंबर पर करें फोन

तो उसी दौरान कुछ मीडिया वाले वंहा पहुँचे और उनसे विभागीय बाइट (छोटा इंटरव्यू) लेने को कहा मंत्री जी थोड़ा गुस्से में हुए और बोले वो क्या बाइट देंगे, जब कुछ होगा तभी बाइट देंगे, साथ ही बोले कि इस बार उन्होंने बाइट न देने का मन बनाया है और इस बार चुप रहना है। मंत्री जी का इतना कहना था कि मीडिया से सवाल आया कि तो इस बार आप डिफेंसिव मोड़ में रहोगे,जिस पर मंत्री जी भड़क गए और तपाक से एक नहो तीन बार बोले डिफेंसिव मोड़ क्या होता है। अब नाराज रह कर काम करना है या चुप रह कर मंत्रियों को काम तो करना ही होगा। क्योंकि प्रचंड बहुमत की इस धामी सरकार (Dhami Sarkar) में सभी मंत्रियों के कामो की समीक्षा की जाएगी। जिसमें आने वाले समय मे मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल दिखाई पड़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related