Uttarakhand News: दूसरों की नजर उतारने वाले नींबू को लगी महंगाई की नजर

उत्तराखंडUttarakhand News: दूसरों की नजर उतारने वाले नींबू को लगी महंगाई की...

Date:

देहरादून। नीबू बहुत ही गुणकारी चीज है। यह खाने से लेकर अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जाता है।  इसका इस्तेमाल कभी कभी दूसरों के नज़र में भी किया जाता है उतारने के काम में भी लाते हैं। लेकिन दूसरों की नजर उतारने वाले इस नीबू को अब महंगाई की नजर लग गई है। हालात ये हैं कि एक नीबू अब 10 रुपये में मिल रहा है। यह हालात तो तब है जब अभी पूरी तरह से गर्मी भी शुरू नहीं हुई है। 

गर्मी के शुरूआती दिनों में ही राजधानी देहरादून में नींबू के रस का स्वाद  महंगाई ने खराब कर दिया है। देहरादून के अधिकांश बाजार में एक नीबू की कीमत 10 रुपये तक पहुंच गई है। महंगाई के कारण सब्जी के आढ़तियों ने नींबू को मंगाना कम कर दिया। महंगाई के कारण ही नींबू लोगों की रसोई से गायब हो रहा है।

Also read: व्रत के सीजन में टमाटर और प्याज ने बिगाड़ा रसोई का गणित

देहरादून की पुरानी सब्जी मंडी और परेड ग्राउंड मंडी में नींबू 250 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। नींबू को लेकर सोशल मीडिया पर अनेको मीम भी देखने को मिल रहे हैं। लोग इसके माध्‍यम से नींबू के बढ़ते दामों पर कटाक्ष कर रहे हैं। गर्मी से राहत दिलाने के लिए और विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत नीबू ही है। सलाद और सब्जियों में जायका बढ़ाने के लिए इसका बाखूबी प्रयोग होता है।

वहीं गर्मी के दिनों में यह शिकंजी के रूप में प्रयोग किया जाता है। लेकिन गर्मी के बढ़ने के साथ ही जब नींबू की मांग बढ़ी तो इसके दाम भी आंख दिखाने लगे। सब्जी वाले इन दिनों एक नींबू 10 रुपये में बेच रहे हैं। सब्जी मंडी में नींबू 220—250 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related