स्टुअर्ट ब्रॉड ने पूरे किए 500 टेस्ट विकेट

स्पोर्ट्सस्टुअर्ट ब्रॉड ने पूरे किए 500 टेस्ट विकेट

Date:


स्टुअर्ट ब्रॉड ने पूरे किए 500 टेस्ट विकेट

नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं. मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को आउट करते ही इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाजों ने इस कारनामे को अंजाम दिया. स्टुअर्ट ब्रॉड दुनिया के 7वें और इंग्लैंड के महज दूसरे गेंदबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट में 500 शिकार हैं. ब्रॉड से पहले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी 500 विकेट के क्लब में एंट्री कर चुके हैं.

महज चौथे गेंदबाज
ब्रॉड 500 टेस्ट विकेट के क्लब में एंट्री करने वाले महज चौथे तेज गेंदबाज हैं. जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैक्ग्रा, कर्टनी वॉल्श भी 500 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

अजब संयोग
स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्रेग ब्रेथवेट का विकेट लेकर अपना 500वां विकेट पूरा किया. गजब की बात ये है कि 2017 में जब एंडरसन ने अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे तो उन्होंने भी ब्रेथवेट को आउट कर ये कीर्तिमान अपने नाम किया था.

मुरलीधरन के नाम रिकॉर्ड
बता दें टेस्ट में सबसे ज्यादा 800 विकेट मुरलीधरन के नाम हैं. शेन वॉर्न ने 708 विकेट झटके हैं. अनिल कुंबले ने 619ए जेम्स एंडरसन ने 589 विकेट झटके हैं. ग्लेन मैक्ग्रा ने 563, कर्टनी वॉल्श ने 519 विकेट अपने नाम किए हैं.

लगे थे 6 छक्के
13 साल पहले साल 2007 टी20 वल्र्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड ही वो गेंदबाज थे जिनकी लगातार 6 गेंदों पर युवराज सिंह ने 6 छक्के लगा दिए थे. लेकिन इसके बावजूद ब्रॉड ने हार नहीं मानी और आज उन्होंने 500 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छू लिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related