Today Share market opening: बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 364 अंक चढ़ा

नेशनलToday Share market opening: बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 364 अंक चढ़ा

Date:

Today Share market opening: आज बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हुई है। बाजार में मजबूत शुरुआत के दौरान सेंसेक्स 364 अंक तेजी के साथ आया। जबकि निफ्टी 19500 के पार पहुंच गया। सेंसेक्स की मजबूत शुरुआत के बीच आज कई शेयर तेजी पर बने हुए हैं। इससे पहले तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 12 जुलाई 2023 को बाजार में दो दिनों से जारी तेजी थम गई थी। 12 जुलाई को Sensex 223 अंक टूटकर 65,393 पर बंद हुआ था तो वहीं Nifty 50, 55 अंक फिसलकर 19,384 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी 105 अंक गिरकर 44,639 पर बंद हुआ था। BSE मिड कैप की बात करें तो मिड कैप 138 अंक चढ़कर 29,288 और BSE स्मॉल कैप 190 अंक की तेजी के साथ 33,502 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के टॉप गेनर, लूजर

एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप गेनर रहे थे। जबकि टाटा मोटर्स, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, पावर ग्रिड, एचडीएफसी और टाटा स्टील टॉप लजूर रहे।

निफ्टी टॉप गेनर और लूजर

आईसर मोटर्स, ओएनजीसी, नेस्ले, JSW स्टील, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज लैब, ग्रासिम, एसबीआई लाइफ टॉप गेनर रहे थे।
जबकि LTIMindtree, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी एंटरप्राइजेज, इंफोसिस, बीपीसीएल, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, एनटीपीसी के टॉप लूजर रहे।

बाजारों का हाल

एशियाई बाजार में सियोल और हांगकांग हरे निशान में बंद हुए थे। टोक्यो और शंघाई गिरावट के साथ बंद हुए थे। यूरोप में शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक बंद हुए था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...