Today Share market open: मजबूती के साथ बाजार की शुरूआत, Sensex में 705 अंकों की बढ़त

बिज़नेसToday Share market open: मजबूती के साथ बाजार की शुरूआत, Sensex में...

Date:

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन की शुरुआत तेज रही। आज सुबह के समय कारोबार की रफ्तार से निवेशकों ने राहत की सांस ली। फिलहाल सेंसेक्स में 705.26 अंक की बढ़त लेता हुआ दिख रहा है। यह 58.665.35 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में 196.95 अंक की तेजी देखी जा रही है और यह 17,277.65 पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले गुरुवार को रामनवमी का अवकाश रहा था। जबकि उससे पहले बुधवार को ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 346.37 अंकों की बढ़त के साथ 57,960.09 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 129,00 अंकों की बढ़त के साथ 17,080.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

बुधवार को 30 शेयरों में 26 हरे निशान पर हुए थे बंद

बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे। इनमें HCL टेक्नोलॉजिज, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और NTPC के शेयर टॉप पर रहे थे। एचसीएल टेक्नोलॉजिज के शेयरों में सबसे अधिक 2.72 प्रतिशत की बढ़त दिखी थी। सेबी ने निजी इक्विटी फंड्स को म्यूचुअल फंड प्रायोजित करने की अनुमति देने के लिए प्रस्तावित नियामकीय ढांचे को मंजूरी देने की खबर के बीच शेयर बाजार में मजबूती आई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...