शुक्रवार और सोमवार के कारोबारी सत्रों में ज़ोरदार तेज़ी के बाद भारतीय शेयर बाजार आज लाल रंग में खुले, पिछले दो सत्रों में बाजार को नई ऊंचाइयों में ले जाने वाला इंडेक्स निफ़्टी आई टी आज काफी दबाव में नज़र आ रहा है. मंगलवार को सेंसेक्स बेहद मामूली बढ़त के साथ 73,331.95 पर खुला लेकिन फिर लाल निशान में चला गया. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 71 अंकों की गिरावट के साथ 73256 अंकों पर कारोबार कर रहा था, वहीँ निफ़्टी में 22 अंकों की गिरावट है और वो 22075 पर ट्रेड कर रहा है. निफ़्टी आई टी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट नज़र आ रही है।
अन्य इंडेक्सो की बात करें तो निफ़्टी बैंक, ऑटो, स्माल इंडेक्स, मिड कैप इंडेक्स, BSE कैप गुड, BSE कंस्यूमर durables, BSE FMCG सपाट नज़र आ रहे हैं. सबसे ज़्यादा एक्टिविटी HDFC Bank,Tata Motors,ONGC,Bajaj Finance और Wipro में दिखाई दे रही है. टॉप गेनर्स की बात करें तो ONGC, Bharti Airtel, Tata Motors, Bajaj Finance और BPCL हैं वहीँ HCL Tech, Wipro, LTIMindtree, Tech Mahindra और Sun Pharma टॉप लूज़र्स में शामिल हैं.
वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो कल अमरीकी बाजार हरे निशान में बंद हुए वहीँ यूरोपियन बाजरों में गिरावट रही. ऐशियाई बाज़ारों में GIFT NIFTY, Nikkei 225, Straits Times, Hang Seng,Taiwan Weighted, KOSPI, SET Composite Shanghai Composite सभी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, सिर्फ Jakarta Composite में ही खरीदारी नज़र आ रही है. एनएसई के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार कारोबारी सत्रों में बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 15 जनवरी को 1,085.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 820.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

