M-Cap: टॉप-10 कंपनियों को 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा, SBI को सबसे अधिक नुकसान

बिज़नेसM-Cap: टॉप-10 कंपनियों को 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा, SBI को...

Date:

Stock Market Investors Wealth: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा है। बीते सप्ताह 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 का बाजार मूल्यांकन में शेयर बाजार में उठापटक के बीच 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। M-Cap टॉप-10 कंपनियों में 7 कंपनियों के मार्केट कैप से 1 लाख करोड़ रुपये घटे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के बीएसई बेंचमार्क में 438.95 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई।

संयुक्त बाजार मूल्यांकन

टॉप 10 में सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले हफ्ते 1,09,947.86 करोड़ रुपये कम हो गया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क में 438.95 अंक या 0.66 फीसदी की गिरावट आई।
टॉप- 10 पैक में से, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस इस हफ्ते पिछड़ गए। जबकि एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई है।

भारत की टॉप-10 फर्मों का मूल्यांकन

भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 38,197.34 करोड़ रुपए से घटकर 5,11,603.38 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी की पहली तिमाही कमाई निवेशकों को खुश करने में नाकाम रही है। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद ICICI बैंक का बाजार (एमकैप) 17,201.84 करोड़ रुपए से घटकर 6,79,293.90 करोड़ रुपए हो गया। आईटीसी का मूल्यांकन 16,846.18 करोड़ रुपए से घटकर 5,66,886.01 करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस कंपनी का मूल्यांकन 14,366.34 करोड़ रुपए से घटकर 4,32,932.18 करोड़ रुपए हर गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 11,806 करोड़ रुपए से कम होकर 16,98,270.74 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 9,069.42 करोड़ रुपए से घटकर 5,98,299.92 करोड़ रुपए पहुंच गया।

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 2,460.74 करोड़ रुपए से घटकर 4,97,908.56 करोड़ रुपए पर आ गया। हालांकि, टीसीएस एमकैप 31,815.45 करोड़ रुपए बढ़कर 12,59,555.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इंफोसिस ने 15,791.49 करोड़ रुपए अपेन खाते में जोड़े। जिससे उसका मूल्यांकन 5,72,062.52 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी बैंक का एमकैप 7,080.63 करोड़ रुपए से बढ़कर 12,47,403.26 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

टॉप-10 कंपनी की रैंकिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आज भी बनी है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related