Mutual Fund कारोबार में उतरने की तैयारी में ये सरकारी बैंक, इस साल सर्विस शुरू की उम्मीद

बिज़नेसMutual Fund कारोबार में उतरने की तैयारी में ये सरकारी बैंक, इस...

Date:

Mutual Fund: इस वित्त वर्ष 2023—24 में Mutual Fund कारोबार में उतरने की तैयारी सरकारी बैंक कर रहे हैं। Punjab Sind Bank के एमडी स्वरूप कुमार साहा ने कहा कि बैंक Mutual Fund कारोबार में आने की योजना पर काम कर रहा है। एएमसी कारोबार में उतरने से बैंक को मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। भारत में एएमसी कारोबार पिछले कुछ समय से तेजी से ब्ढ़ा है। यह पिछले 10 साल में पांच गुना बड़ा हुआ है।

सरकारी क्षेत्र का पंजाब एंड सिंध बैंक म्यूचुअल फंड कैटेगरी कारोबार में उतरने की तैयारी कर रहा है। जिससे बैंक फीस बेस्ड आमदनी बढ़ सके। बैंक म्यूचुअल फंड कैटेगरी कारोबार के लिए पार्टनर की तलाश कर रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी स्वरूप कुमार साहा की ओर से बताया है कि बैंक की तरफ से प्रस्ताव लाया गया है कि जल्द फिनटेक पार्टनर को फाइनल किया जाएगा। आशा है कि ये प्रोसेस जल्द पूरा होगा। इसी के उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंक की दूसरी तिमाही के अंत तक एक पार्टनर तय करने और चालू वित्त वर्ष 2023—24 के दौरान परिचालन शुरू करने में सक्षम होगा।

बैंक को ये होगा फायदा?

एसेट मैनेजमेंट कारोबार में उतरने के बाद बैंक को प्रोडक्ट्स की क्रॉस-सेलिंग के कारण आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में देश में 44 एसेट मैनेजमेंट कंपनियां बाजार में हैं। जो कि 44,39,187 करोड़ रुपए के एसेट को मैनेज करती है। यह इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम जून 2013 में 8.11 लाख करोड़ रुपए था। जो कि पिछले 10 सालों में पांच गुना बढ़कर 44.39 लाख करोड़ रुपए हुआ है।

पंजाब और सिंध बैंक के पहली तिमाही नतीजे

पंजाब एंड सिंध बैंक के जून पहली तिमाही के नतीजों में मुनाफे में सालाना आधार पर 25 फीसद की गिरावट आई है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 204.7 करोड़ रुपए से गिरकर 152.6 करोड़ रुपए पर आ गया है। हालांकि, एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। बैंक का NPA 1.5 प्रतिशत रह गया। ग्रॉस एनपीए 6 प्रतिशत के नीचे आ गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related