नई ऊंचाइयों पर बंद हुआ शेयर बाजार

फीचर्डनई ऊंचाइयों पर बंद हुआ शेयर बाजार

Date:

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर हरे निशान में बंद हुआ। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 126.21 अंक और एनएसई निफ्टी 50 52.70 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स ने अपने-अपने नए रिकॉर्ड बनाए। आज निफ्टी पहली बार 25,000 अंक के पार पहुंचा। वहीं सेंसेक्स ने भी 82129.49 अंक पर पहुंचकर अपना नया ऑलटाइम हाई दर्ज किया। बुधवार को 81,741.34 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज अच्छी बढ़त के साथ 81,949.68 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान यह 81,700.21 अंक के निचले स्तर से 82,129.49 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचा, जो इसका नया ऑलटाइम हाई रहा। इसी तरह निफ्टी भी आज बढ़त के साथ खुला और 24,956.40 अंक के निचले स्तर से 25,078.30 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचा।

बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़त के साथ बंद होने वाले प्रमुख शेयरों में Power Grid, NTPC, HDFC Bank, Nestle India, Adani Ports, Maruti Suzuki जैसे नाम शामिल हैं। वहीं सबसे ज्यादा नुकसान के साथ बंद होने वाले शेयरों में Mahindra & Mahindra, Tata Steel, Bajaj Finserv, State Bank of India, Larsen और Toubro, Tata Motors जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

पावर ग्रिड का शेयर आज बीएसई पर 3.36 फीसदी की बढ़त के साथ 361.25 रुपये पर बंद हुआ। पावर ग्रिड का मौजूदा मार्केट कैप 3,35,984.31 करोड़ रुपये है। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ 2829.20 रुपये पर बंद हुए। बीएसई से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 3,51,819.18 करोड़ रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...