यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की लिस्ट जारी, राज्य सरकार ने जारी किए ये हैल्पलाइन नंबर

उत्तराखंडयूक्रेन में फंसे 154 लोगों की लिस्ट जारी, राज्य सरकार ने जारी...

Date:


यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की लिस्ट जारी, राज्य सरकार ने जारी किए ये हैल्पलाइन नंबर

देहरादून। Ukraine-Russia War| यूक्रेन में उत्तराखंड के 154 लोगों की लिस्ट सरकार ने जारी कर दी है। यह लिस्ट विदेश मंत्रालय (Foreign ministry) को भी उपलब्ध करा दी गई है। वहीं राज्य सरकार ने हैल्पलाइन नंबर (Helpline number) भी जारी कर दिए है। जिस पर अब अन्य जिलों से भी लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचनाएं लगातार आती जा रही है। जिसके बाद जारी सूची के अलावा संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है। राज्य के गृह विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद प्रदेश के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को जिले से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी एकत्र करने को कहा है। जिसके चलते जिलों के पुलिस कंट्रोल रुम भी काफी व्यस्त हो गए हैं। देर रात अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने 154 उत्तराखंड निवासियों की सूची केंद्र को भेजी जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और भी लोगों ने अपने परिजनों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी उपलब्ध कराई है। गृह विभाग ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जानकारी और उनकी मदद के लिए दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इनमें एक डीआईजी पी रेणुका देवी और दूसरे एसपी कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार हैं। जिन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read also- रूस की सेना ने यूक्रेन में 118 सैन्य सुविधाओं को निष्क्रिय किया : रक्षा मंत्रालय

देर शाम पी रेणुका देवी ने बताया कि उनके पास आठ लोगों
ये हैं जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर :
सरकार की ओर से जारी​ किए गए हैल्पलाइन नंबरों में पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) 7579278144,
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी)9837788889 के अलावा आपातकालीन नंबर 112 (टोल फ्री) और
दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन का नंबर 011-26875614-15 हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...