रायबरेली। जिले में पांचवें चरण (Fifth phase) का मतदान सलोन विधानसभा में 27 फरवरी को होना है इसी को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है और ईवीएम मशीन (EVM) को कर्मचारी अपने-अपने मतदान स्थल तक ले जा रहे हैं ।
Read also- मतदान करिए और व्यापार मंडल की सदस्यता पूरे साल के लिए फ्री पाइए
एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने पत्रिका उत्तर प्रदेश से बात करते हुए तैयारियों को लेकर अपना बयान दिया । कहा सलोन विधानसभा (Salon seat) में कुल 393 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें लगभग 2000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है । मतदान में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसलिए रिजर्व कर्मचारियों को भी रखा गया एवं स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है सभी जांच किट मौजूद हैं स्वास्थ्य को लेकर सभी कर्मचारियों को किट भी प्रदान की जा रही है एंबुलेंस की भी सुविधा की गई है और बाकी प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए।।

