मंच पर फूट फूटकर रोया बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का परिवार, देखे वीडियो

विधानसभा चुनावमंच पर फूट फूटकर रोया बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का परिवार, देखे...

Date:


मंच पर फूट फूटकर रोया बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का परिवार, देखे वीडियो

भदोही। भदोही (Bhadohi) जिले के ज्ञानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (MLA Vijay Mishra) का परिवार कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर फूट फूट कर रोने लगा। परिवार को रोता देख सम्मेलन का माहौल अचानक बदल गया। इसके बारे में विधायक की बेटी ने कहा कि वो और उनकी मां जनता का प्यार देखकर भावुक हो गयी थीं। हालांकि इस इमोशनल स्ट्रेटजी का चुनाव में क्या असर होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read also- ईडी यूपी विधायक विजय मिश्रा की संपत्तियों की सूची आयकर विभाग से साझा करेगा

विधायक विजय मिश्रा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट पर पांचवी बार विधायक बनने के लिए ज्ञानपुर विधानसभा (Gyanpur assembly) से चुनावी मैदान में हैं। रिश्तेदार की सम्पत्ति कब्जा करने, युवती से दुष्कर्म के मामले में वो आगरा जेल में निरुद्ध हैं। चुनाव प्रचार की कमान विधायक की पत्नी मिर्जापुर एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटी रीमा पांडेय ने संभाल रखी है। शुक्रवार को गोपीगंज में विधायक के पक्ष में पार्टी ने सम्मेलन का आयोजन कर रखा था। सम्मेलन में विधायक की पत्नी रामलली के चुनाव प्रचार को लेकर जब मंच से कुछ लोग भाषण में तारीफ करने लगे तब रामलली और उनकी बेटी रोने लगी। मां बेटी को फूट फूट कर रोता हुआ देख सम्मेलन का माहौल अचानक बदल गया। इसके बारे में विधायक की बेटी रीमा पांडेय ने कहा लोगों का प्यार देखकर उनका परिवार भावुक हो गया। मंच से विधायक के परिवार का रोना एक राजनीतिक स्टंट भी हो सकता है। इस इमोशनल स्ट्रेटजी (Emotional strategy) का चुनाव पर क्या असर होगा यह तो आने वाला वक्त तय करेगा। गौरतलब हो कि ज्ञानपुर विधानसभा सीट की लड़ाई धीरे धीरे रोचक होती चली जा रही है। यहां से समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री रामकिशोर बिन्द, बसपा से रिटायर्ड पुलिसकर्मी उपेंद्र सिंह, निषाद पार्टी से विपुल दुबे, कांग्रेस से सुरेश मिश्रा और विधायक विजय मिश्रा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related