घर पर ही तैयार करें स्टफ्ड मशरूम, ये रही रेसिपी

रसोई Bytesघर पर ही तैयार करें स्टफ्ड मशरूम, ये रही रेसिपी

Date:


घर पर ही तैयार करें स्टफ्ड मशरूम, ये रही रेसिपी

इस बार ट्राई करें स्टफ्ड मशरूम। इसे बनाने के लिए थोड़ी ज्यादा सामग्री की जरूरत होगी। लेकिन इसे बनाना आसान है। 

घर पर ही तैयार करें स्टफ्ड मशरूम, ये रही रेसिपी
Image by congerdesign from Pixabay 

भरवां मशरूम के लिए सामग्री

दो सौ ग्राम मशरूम, दो गाजर कटी हुई, एक बड़ी प्याज कटी हुई, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, मटर आधा कप, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, गार्लिक मेयोनीज, ऑलिव ऑयल, एक कप दूध, ब्रेड क्रम्ब्स।

बनाने की विधि

भरवां मशरूम बनाने के लिए पहले सारे मशरूम को धोकर अंदर की तरफ से खाली कर लें। उसकी डंडी निकाल कर अच्छे से साफ कर लें। अब एक बर्तन में सारी कटी हुई सब्जियों को लेकर इसके ऊपर नमक, चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर, आरेगेनो, डालें। 

साथ में मेयोनीज और चाहें तो चीज भी डाल सकते हैं। अब इन सारी सामग्री को मशरूम के अंदर भरकर दो मशरूम को एक साथ कर टूथपिक की मदद से एक से एक जोड़कर बंद कर दें। 

अब एक कटोरे में मैदे और दूध का पतला घोल बनाकर तैयार कर लें। गैस पर एक पैन गर्म करें और ऑलिव ऑयल डालें। मशरूम को मैदे और दूध के घोल में डुबोकर निकालें और ब्रेड क्रम्ब्स के ऊपर रख दें। 

अच्छे से इसे लपेटकर पैन में फ्राई होने के लिए रख दें। पांच से छह मिनट बाद पलट दें। तैयार हैं आपके स्टफ्ड मशरूम। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...