आप गर्मियों के शुरू होते ही त्वचा का ख्याल रखना शुरू कर दें। इन उपायों को अपनाकर आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं।

इस मौसम में शरीर को पूरी तरह हाइड्रेटेड बनाये रखना बहुत आवश्यक है, खासतौर पर त्वचा और पेट के लिए। यदि आप पानी कम पिएंगे तो इसका सीधा प्रभाव आपकी त्वचा पर दिखाई देने लगेगा।
गर्मियों में सनस्क्रीन तो बहुत ज्यादा आवश्यक है। सनस्क्रीन लोशन लगाए बिना तो आप घर से बाहर ही नहीं निकल सकते हैं। यदि आप बिना सनस्क्रीन के घर से बाहर निकले तो आपकी त्वचा अपने आप ही टैन होने लगेगी जो कि फिर महीनों तक ठीक नहीं हो पाएगी।
गर्मियों में शरीर को ढंकने के लिए समर कोट सबसे अच्छा विकल्प होता है। इसे पहनकर आप मुंह, हाथ, गला आदि सभी जगहों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा सकते हो।

