आपको बता दें कि सरकार कारगिल में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी कार्य कर रही है। वहीं, यहां कई ऐसी जगह है, जहां आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच कारगिल बसा है। यहां आपको प्रकृति के कई अनोखे नजारे देखने को भी मिल जाएंगे। यहां नदी के किनारे एक चादेर ट्रैक है, जहां आप एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां मुलबेख और फुखताल मोनिस्ट्री, द्रास वैली, जंस्कार वैली, कारगिल वॉर मैमोरियल है।
अगर आप कभी स्विट्जरलैंड नहीं गए हैं, तो आप द्रास में ही वहां के नजारों का आनंद उठा सकते हैं। ये जगह बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसी ही लगती है। सर्दियों में भी घूमने के लिए ये जगह काफी सही है, लेकिन उस वक्त यहां तापमान माइन्स तक पहुंच जाता है।
कारगिल जाने के लिए आप श्रीनगर से या फिर लेह से सीधा कारगिल जा सकते हैं। लेह से आप बस द्वारा भी कारगिल जा सकते हैं।
इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली से लेह के लिए सीधे फ्लाइट भी जाती है, जो अब रोजाना चल रही है।
अलग-अलग जगहों से लेह पहुंचने के लिए अलग-अलग किराया है। जैसे- दिल्ली से लेह की टिकट तीन से चार हजार रुपये के बीच है, और फिर लेह से कारगिल जाने के लिए आपको बस में 500-700 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

