पुरुष एशिया कप में भले ही भारत को निराशा हाथ लगी हो लेकिन महिला एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार अंदाज में अपने अभियान का आगाज किया है और इस शानदार आग़ाज़ के पीछे चोट के बाद वापसी वाली टॉप आर्डर बल्लेबाज़ जेमिमाह रॉड्रिग्स की शानदार बैटिंग रही जिन्होंने अपने वापसी मैच में 53 गेंद पर 76 रन की शानदार पारी खेली। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने यह मैच 41 रनों से बड़े आराम से जीत लिया। भारत ने 7वीं बार खिताब जीतने की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया।
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अभी हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ जेमिमा रॉड्रिग्ज की बेहतरीन बल्लेबाज़ी और दयालन हेमलता समेत स्पिनरों की घातक गेंदबाजी के सहारे एशिया कप में शानदार शुरुआत की है. बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जेमिमाह रॉड्रिग्स के 76, कप्तान हरमनप्रीत कौर के 33 रनों की परियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 वक्त पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधना बहुत जल्दी पवेलियन लौट गयीं लेकिन इसके बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 92 रनों की बड़ी साझेदार हुई. हालाँकि इस साझेदारी के टूटने के बाद बाकी बल्लेबाज़ कुछ ज़्यादा नहीं कर सकीं। श्रीलंका की ओर ओशादी रनासिंघे ने तीन विकेट हासिल किये।
जीत के लिए 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 18.2 ओवरों में 109 रन ही बना सकी. टीम के लिए हसिनी परेरा ने 30, हर्षिता समाराविक्रमा ने 26 और ओशादी रनासिंघे 11 ही भारतीय गेंदबाज़ों का कुछ मुकाबला कर सकीं। दयालन हेमलता ने 15 रन देकर तीन विकेट झटके वहीँ दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकर ने दो दो विकेट हासिल किये। भारत का अगला मुकाबला 3 अक्टूबर को मलेशिया से होगा।

