बुमराह टीम से बाहर या अंदर: गांगुली, द्रविड़ ने बढ़ाया सस्पेंस

स्पोर्ट्सबुमराह टीम से बाहर या अंदर: गांगुली, द्रविड़ ने बढ़ाया सस्पेंस

Date:

टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाडियों में से एक जसप्रीत बुमराह को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, उनके विश्व कप से बाहर होने की खबर के बाद अभी तक इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, हालाँकि बोर्ड लगातार जो संकेत दे रहा है उससे यही लगता है कि बुमराह विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। अब तो मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का बैक बोलरों के रूप में चयन भी हो चूका है, यह दोनों तेज़ गेंदबाज़ ऑस्ट्रेलिया जायेंगे। इसके बावजूद बोर्ड का कोई बड़ा अधिकारी इस पर स्थिति को स्पष्ट नहीं कर रहा है. पिछले दो दिनों में BCCI चेयरमैन सौरव गांगुली और टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के बयानों ने सस्पेंस को और भी बढ़ाया है. 

कल गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बुमराह को अभी पूरी तरह से रूल आउट नहीं किया गया है, वहीँ आज द्रविड़ ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है. द्रविड़ ने कहा कि अभी हम फ़ाइनली कुछ नहीं कह सकते। वो NCA में एक्सपर्ट्स की निगरानी में हैं, अभी देखिये आगे क्या होता है।  फिलहाल तो बुमराह टीम के स्क्वाड में शामिल हैं।  विश्व कप के लिए टीम को 6 अक्टूबर को रवाना होना है, 15 अक्टूबर तक ICC की परमिशन के बिना टीम में बदलाव किया जा सकता है. समय अब बहुत कम है, द्रविड़ के बयान को अगर हम ठीक से समझें तो बुमराह के ऑस्ट्रेलिया जाने के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि बदलाव के लिए भारतीय टीम के पास अभी भी दो हफ्ते का समय है. 

बुमराह की चोट की स्थिति के बारे में द्रविड़ ने बस इतना ही कहा कि ज़्यादा गंभीर मामला नहीं है, हाँ उन्होंने ये उम्मीद ज़रूर जताई कि बुमराह की विश्व कप से पहले रिकवरी हो जाएगी। द्रविड़ ने कहा कि ये बात मैं NCA में बुमराह पर काम कर रहे विशेषज्ञों के भरोसे पर कह रहा हूँ, हालाँकि मैंने रिपोर्ट को देखा नहीं है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बुमराह इन्ही विशेषज्ञों के साथ रिहैब कर रहे थे और इन्हे बुमराह की कमर के स्ट्रेस फ्रैक्चर के बारे में पता नहीं चला.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related