पौलेंड की वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वियातेक ने शनिवार को अमेरिका की कोको गॉफ को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर दूसरी बार फ्रेंच ओपन का टाइटल जीत लिया। दिलचस्प बात यह हैं कि इगा किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में दो ही बार पहुंची है और दोनों बार उन्होंने खिताबी जीत हासिल की. यह इगा की लगात 35वीं जीत है, अभी ये सफर कहाँ रुकेगा कहना मुश्किल है.
Also Read : French Open 2022 Live: 14 वें खिताब से बस दो क़दम दूर नडाल
वहीँ 18 साल की अमेरिकी स्टार कोको गॉफ पहली बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची मगर खिताब हासिल न कर सकीं। कोको गॉफ अपने करियर में यह तीसरी बार फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में खेल रही थीं. कोको गाफ़ भले खिताब हासिल नहीं कर पायीं मगर उनके नाम सबसे कम उम्र में फ्रेंच ओपन खेलने वाली महिला टेनिस खिलाडी का टैग ज़रूर लग गया, इससे पहले 2004 में रूस की मारिया शारापोवा सबसे यांग वुमन प्लेयर बनी थीं. हालाँकि तब उन्होंने खिताब भी जीता था.
वहीँ पौलेंड की इगा ने इससे पहले एक बार फ्रेंच ओपन का ही फाइनल खेला था और उसमें जीत दर्ज की थी. यह खिताब उन्होंने 2020 में हासिल किया था. बता दें कि इगा इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं. इगा स्वियातेक ने फाइनल में पहुंचने के लिए रूस की दारिया कसात्किना को सेमीफाइनल में 6-2, 6-1 से सीधे सेटों हराया था. दोनों के बीच यह मुकाबला एक तरफ़ा मुकाबला था और इगा ने वैसा ही खेल फाइनल में कोको गॉफ के खिलाफ भी दिखाया, फाइनल में उन्होंने अपने विरोधी को बड़ी आसानी से शिकस्त दी.
Also Read : IPL 2022: Hardik Pandya ने धोनी को पीछे छोड़ा
दूसरी तरफ कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल से आगे बढ़ी थीं. वह 2021 में फ्रेंच ओपन में ही क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गई थीं. कोको गॉफ इस समय WTA वर्ल्ड रैंकिंग में 23वें नंबर पर हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना ट्रेविसन को सीधे सेटों में 6-3-6-1 से शिकस्त दी थी.

