मोदी सरकार ने दिया एक और झटका, गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी हुई बन्द

बिज़नेसमोदी सरकार ने दिया एक और झटका, गैस सिलेंडर पर मिलने वाली...

Date:

बाजार:- महंगाई की लाठी जब से आम आदमी पर पड़ी है उसकी रीढ़ जुड़ने का काम नहीं ले रही है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से हर कोई परेशान है वही अब रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होती जा रही है जो कि आम जनमानस के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। वही अब आम आदमी के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक ओर बुरी खबर आई है क्योंकि अब केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। पिछले कई महीनों से केंद्र सरकार सब्सिडी को खत्म कर रही थी वही अब इस बीच उसने इसको बिल्कुल खत्म करने का निर्णय लिया है। 
सरकार के इस निर्णय के बाद अब केवल उन लोगों को सब्सिडी प्राप्त होगी जिनके पास उज्ज्वला का सिलेंडर है। सरकार उज्ज्वला के सिलेंडर वाले लोगो को 200 रुपये की सब्सिडी देगी अन्य किसी को भी अब गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। तेल सचिव पंकज जैन के बयान के अनुसार अब गैस सिलेंडर सब्सिडी सिर्फ उन लोगो को मिलेगी जिनको इसकी आवश्यकता है बाकी सभी लोगो को बाजार मूल्य का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि जून 2020 से रसोई गैस पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है। केवल वही सब्सिडी दी जाती है, जिसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च में की थी।
जानकारी के लिए बता दें एलपीजी सब्सिडी केवल 9 करोंड ग्रामीण महिलाओं को उपलब्ध है। यह वह महिलाएं है जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला है। पंकज जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों से एलपीजी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सब्सिडी नहीं थी। तब से केवल वही सब्सिडी है जो अब उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए पेश की गई थी। अभी हाल ही में निर्मला सीतारमण ने यह घोषणा की थी कि गैस सिलेंडर सब्सिडी सिर्फ उन महिलाओं को दी जाएगी जो की उज्ज्वला गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इसके तहत सालाना करीब 6,100 करोड़ रुपए का राजस्व प्रभावित होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...