बाजार:- हम भारत के रहने वाले हैं और भारत के लोग ज्यादा तर सफर के लिए ट्रेन का उपयोग करते हैं। वही लोगो की आदत होती है कि वह कही भी जाए काफी ढेर सारा सामान अपने साथ लेकर जाते हैं। लेकिन अब उन लोगो के लिए समस्या होने वाली है जो लोग ट्रेन में ज्यादा सामान लेकर चलने के आदी होते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने घोषणा की है कि जल्द ही एयरलाइंस की तरह ट्रेन में एक्स्ट्रा सामान ले जाने के लिए आपको अलग से चार्ज चुकाना पड़ेगा।
आईआरसीटीसी ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगर आप साजिश करते हैं और चोरी से रेलवे में ज्यादा सामान लेकर जाते हैं व आपको रेलवे द्वारा ऐसा करते हुए पकड़ लिया जाता है तो आपको दंड मिलेगा और आपपर रेलवे की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। हाल में रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक ट्वीट किया है. इसमें कहा गया, “अगर सामान होगा ज्यादा तो सफर का आनंद होगा आधा. अधिक सामान लेकर यात्रा न करें. सामान अधिक होने पर रेलवे के पार्सल कार्यालय में जाकर जमा कराएं।
अगर सामान होगा ज्यादा, तो सफर का आनंद होगा आधा!
अधिक सामान ले कर रेल यात्रा ना करें। सामान अधिक होने पर पार्सल कार्यालय जा कर लगेज बुक कराएं। pic.twitter.com/gUuishbqr5
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 29, 2022
रेलवे ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि अगर कोई रेलवे से अधिक सामान ले जाना चाहता है तो उसको उसके लिए बुकिंग करवानी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करवाता है तो व्यक्ति पर अतिरिक्त सामान ले जाने के लिए जुर्माना लगेगा। सूत्रों का कहना है कि अतिरिक्त सामान पर जुर्माना नियमित बुकिंग रेट से 6 गुना अधिक हो सकता है।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसी फर्स्ट क्लास में यात्रा करने वाले पैसेंजर अपने साथ 70 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं. Indian Railways के एसी सेकंड के लिए यह सीमा 50 किलो और एसी थ्री टियर, स्लीपर, एसी चेयर कार व स्लीपर क्लास के लिए सीमा 40 किलो रखी गई है। वही जनरल बोगी में 25 किलो फ्री सामान ले जाने की सीमा रखी गई है।

