IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के बीच कहीं बारिश बनी विलेन! तो होगा DLS का इस्तेमाल

स्पोर्ट्सIND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के बीच कहीं बारिश बनी विलेन! तो...

Date:

IND vs PAK Asia Cup 2023, Sri Lanka Weather Forecast: एशिया कप 2023 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान टीमों के बीच महामुकाबला होगा। पल्लेकल में खेले जाने वाले इस महामुकाबले का इंतजार दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के अलावा विश्व के क्रिकेट फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाक क्रिकेट मैच के दौरान यानी दो सितंबर को पल्लेकल में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने की संभावना भी बन रही है। अगर भारत-पाकिस्तान के होने वाले मैच में बारिश होती है तो नतीजा Duckworth-Lewis-Stern-Method के जरिए निकाला जा सकता है।

दिन में 94 प्रतिशत बारिश की संभावना

मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, दिन में 94 प्रतिशत बारिश की संभावना बन रही है। जबकि रात में 87 प्रतिशत बारिश की संभावना है। स्थानीय समयानुसार शाम पांच से रात 11 बजे तक बारिश की संभावना है। मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। जो कि रात 11 बजे तक चलेगा। भारतीय समयानुसार मैच तीन बजे शुरू होगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले ढाई बजे होगा। बारिश के कारण मैच में डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल हो सकता है।

कल ऐसा होगा पल्लेकल मौसम?

बात करें शनिवार के मौसम की तो दो सितंबर को पल्लेकल में दोपहर दो बजे 34 फीसद बारिश की संभावना बन रही है। उसके बाद यह बढ़कर 49 प्रतिशत के बीच हो सकती है। शाम छह बजे 64 प्रतिशत बारिश संभावना है। रात आठ बजे तक बारिश की संभावना 50 प्रतिशत और इसके बाद अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना 60 प्रतिशत से अधिक है। अगर इस रिपोर्ट को मानें तो ऐसे में 100 ओवर के मैच होने की संभावना बेहद कम है। चूंकि शाम के समय बारिश की 60 प्रतिशत से संभावना है। ऐसे में मैच अधिकारियों के लिए 20 ओवर का मैच कराना मुश्किल है।

जानें Duckworth-Lewis-Stern-Method नियम क्या कहते हैं?

अगर मैच में बारिश होती है तो मैच के रिजल्ट के लिए दोनों टीमों का कम से कम 20 ओवर खेल खेलना जरूरी है। अगर बारिश मैच की पहली पारी के दौरान होती है और जारी रहती है तो पूरा मैच धुल जाएगा। बारिश दूसरी पारी के 20 ओवर के बाद होती है तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल होगा और मैच का परिणाम आएगा। अगर बारिश से मैच धुल जाता है तो दोनों टीमें एक-एक अंक दिए जाएंगे।
पाकिस्तान पहले से ही नेपाल के खिलाफ मैच जीत चुका है। उसके पास तीन अंक हैं। ऐसे में एक अंक लेकर पाक टीम सुपर-फोर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। जबकि भारत को सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने के लिए नेपाल के खिलाफ चार सितंबर को होने वाले मैच में जीत हासिल करना जरूरी होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...