Ind vs Eng, World Cup: नहीं चला कोहली का बल्ला, भारत ने इंग्लैंड को दिया 230 रन का लक्ष्य

स्पोर्ट्सInd vs Eng, World Cup: नहीं चला कोहली का बल्ला, भारत ने...

Date:

Ind vs Eng, World Cup: आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अंग्रेज गेंदबाजों के आगे रोहित एंड कंपनी के दिग्गज बल्लेबाज एक—एक करके धराशाही होते गए। क्रिकेट के विश्व कप इतिहास में विराट कोहली ने भी रिकार्ड तोड़ दिया। विराट विश्व कप के इतिहास में पहली बार जीरों पर आउट हुए है।

भारत ने बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे

भारत कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने आज रविवार को लखनऊ के इकान स्टेडियम में हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC World Cup) मुकाबले में नौ विकेट पर 229 रन बना सका। डेविड विली (45 रन पर तीन विकेट), क्रिस वोक्स (33 रन पर दो विकेट) और आदिल राशिद (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने भारत ने बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।

रोहित शर्मा ने 87 रन की पारी खेलने के अलावा लोकेश राहुल (39) के साथ उस समय चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े जब भारत 40 रन पर तीन विकेट गंवाकर संकट में आ गया था। रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी पारी खेली और भारत को शर्मनाक स्कोर से बचाया।

सूर्यकुमार यादव ने निभाई दमदार भूमिका

सूर्यकुमार यादव ने 49 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 12वें ओवर में 40 रन तक सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (09), विराट कोहली (00) और श्रेयस अय्यर (04) के विकेट गंवा दिए।
विली ने रोहित को पारी का पहला ओवर मेडन डाला। जबकि भारतीय कप्तान ने इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में एक चौके और दो छक्के से अपने तेवर दिखा दिए। गिल ने वोक्स पर चौके से खाता खोला लेकिन इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में अंदर आती गेंद को चूककर बोल्ड हो गए।

कोहली खाता खोले बिना आउट

अच्छी फॉर्म में चल रहे विराट कोहली नौ गेंद खेलने के बाद खाता खोले बिना विली की गेंद पर मिड ऑफ पर बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे। कोहली 2023 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में पहली बार शून्य पर आउट हुए। अय्यर ने चार रन बनाए और वो वोक्स का दूसरा शिकार बने। उन्होंने मिड ऑन पर मार्क वुड को कैच थमाया। रोहित और राहुल ने पारी को संभाला। रोहित जब 33 रन बनाकर खेल रहे थे तब वुड की गेंद पर अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दिया।

राहुल ने लियान लिविंगस्टोन पर तड़ातड़ दो चौके मारे

भारतीय कप्तान ने हालांकि डीआरएस का सहारा लिया और रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेटों से नहीं टकरा रही। जिसके बाद अंपायर को फैसला बदल​ दिया। रोहित ने राशिद पर चौका और फिर वुड पर दो रन के साथ 66 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

राहुल ने लियान लिविंगस्टोन पर तड़ातड़ दो चौके मारे। जिससे 25वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा हुआ। राहुल हालांकि विकेट पर जमने के बाद विली की उछाल लेती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा बैठे और जॉनी बेयरस्टो ने मिड ऑन पर आसान कैच लपका।

सूर्यकुमार ने वुड पर छक्के के साथ भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया

उन्होंने 58 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे। रोहित भी इसके बाद राशिद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिड विकेट पर लिविंगस्टोन के हाथों लपक लिए गए। सूर्यकुमार ने उनके जाने के बाद मोर्चा संभाला। उन्होंने विली पर चौके से खाता खोलने के बाद तेज गेंदबाज के अगले ओवर में चौका जड़ा।

राशिद ने रविंद्र जडेजा (08) को एलबीडब्ल्यू कर भारत को 182 रन के स्कोर पर छठा झटका दिया। मोहम्मद शमी (01) ने वुड के अगले ओवर में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दिया। सूर्यकुमार ने वुड पर छक्के के साथ 46वें ओवर में भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन विली की गेंद पर वोक्स को कैच देकर अगले ही पल में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 47 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...