टी20 मुकाबले में मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ विकेट का चौका लगाया। उन्होंने पाकिस्तार के चार खिलाड़ियों को चार ओवर में आउट किया। इससे मेरठ में जमकर जश्न मना। मेरठवासी ढोल की थाप पर थिरके और रात में जमकर आतिशबाजी भी की। मेरठ के भुवी की गेदबाजी की रफ्तार के आगे पाकिस्तार मात्र 147 रनों पर ढेर हो गया। भुवनेश्वर कुमार के गंगानगर स्थित घर और उनके आसपास लोग रात में ही जमकर मिठाइयां बांटते नजर आए। भुवनेश्वर कुमार ने टी20 के मुकाबले के भारत-पकिस्तान के बीच हुए मैच में चार विकेट लेकर पाकिस्तान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भुवनेश्वर कुमार के इस शानदार खेल से भारत ने पाकिस्तान ने ये मुकाबला भी जीत लिया। मेरठ महानगर और देश में भारत की जीत पर लोगों ने पूरी रातं जमकर जश्न मनाया।
Read also: एशिया कप: अफ़ग़निस्तान ने श्रीलंका को हराया नहीं कूटा है
टी20 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए क्रिकेट मैच में भारत क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। रविवार को भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान टीम 147 पर ढ़ेर हो गई। मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर पाकिस्तान के चार धुंरंधर बल्लेबाजों के विकेट चटका दिए। भुवनेश्वर के इस शानदार प्रदर्शन से मेरठवासियों में उत्साह दिखाई दिया। उसके बाद जब भारत ने मैच जीत लिया तो भुवनेश्वर कुमार के परिजन और रिश्तेदार ने रात में जमकर जश्न मनाया। मैच में सभी भगवान से कामना कर रहे थे कि भुवनेश्वर कुमार की इस सफलता के साथ भारतीय टीम मैच जीत जाए। हुआ भी ऐसा ही भारत ने पाकिस्तान से ये मुकाबला जीत लिया। भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान क्रिकेट टीम मात्र 147 रन पर ढेर हो गई। भुवी के गंगानगर घर और दोस्तों ने जमकर डांस किया और आतिशबाजी की। एशिया कप के पहले ही मैच में भारत का पाकिस्तान से मुकाबला और भुवनेश्वर का शानदार प्रदर्शन से मेरठवासी में उत्साह है।

