आज दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक दो होगा। दो और नौ आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह से आज के दिन जन्में जातकों का मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्रमा द्वारा संचालित किया जाता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अतः ऐसे लोग अत्यंत कोमल स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में अभिमान तो जरा नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। ऐसे लोग अत्यधिक भावुक होते हैं। ये स्वभाव से शंकालु होते हैं। दूसरों के दुख और दर्द से ये परेशान हो जाते हैं। यहीं इन लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ये मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर दिखाई देते हैं। चंद्र के समान इनके स्वभाव में उतार-चढ़ाव पाया जाता है। ये लोग अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो जीवन में बहुत अधिक सफल हो सकते हैं।
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग: हल्का नीला, सफेद, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह साल
स्वास्थ्य की दृष्टि से इस साल संभल कर चलने में ही भलाई है। पारिवारिक विवाद को आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में बहुत सावधानी रखनी होगी। बिना देखभाल के किसी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर करना ठीक नहीं होगा। दखलअंदाजी से नुकसान हो सकता है। किसी नए कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में बड़ों की सलाह लेंना जरूरी होगा। व्यापार.व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।

