Australian Test Squad: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का एलान

स्पोर्ट्सAustralian Test Squad: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का...

Date:

अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रंखला के लिए टीम का एलान कर दिया है लेकिन इसके साथ ही यह खबर भी आयी हैं कि मिचेल स्टार्क पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को चार टेस्ट खेलने हैं. एकदिवसीय श्रंखला के लिए टीम की घोषणा बाद में होगी। 18 सदस्यीय टीम में कंगारुओं ने भारत की पिचों को ध्यान में रखते हुए 4 स्पिनर्स को शामिल किया है।

टीम चार स्पिनर शामिल

टीम में 4 स्पिनर्स के साथ 6 तेज गेंदबाज शामिल हैं इसका मतलब विकेटकीपर को शामिल कर 8 बल्लेबाज रखे गए हैं इनमें ऑलराउंडर भी शामिल हैं। कई खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीँ ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर यह भी है कि 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में स्टार्क नहीं खेलेंगे क्योंकि उनकी टूटी हुई उंगली की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, उनके दूसरे टेस्ट से जो दिल्ली में खेला जायेगा टीम के साथ जुड़ने की बात कही गयी है। बता दें कि मिचेल स्टार्क अक्सर भारत और पाकिस्तान के दौरे से बचते रहे हैं.

ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

स्पिनर्स में नाथन लियोन और एश्टन एगर के साथ मिचेल स्वेप्सन और टॉड मर्फी को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे आगे चल रही है, इतना आगे कि यह माना जा सकता है कि फाइनल खेलने वाली एक टीम ऑस्ट्रेलिया ही होगी। वहीँ दूसरी टीम के लिए इस बात की पूरी सम्भावना है कि भारत को मौका मिल सकता है. पिछले बार भी भारत ने फाइनल खेला था.

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related