जोशीमठ आपदा पर राजनीति- कांग्रेस के सवालों वाले मौन उपवास पर भाजपा का हल्ला

उत्तराखंडजोशीमठ आपदा पर राजनीति- कांग्रेस के सवालों वाले मौन उपवास पर भाजपा...

Date:

देहरादून – जोशीमठ की यात्रा को लेकर सरकार की अब तक की कार्रवाई से कांग्रेस संतुष्ट नजर नहीं आ रही है. उत्तराखंड कांग्रेस ने बुधवार को सरकार संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया है. कांग्रेस कांग्रेस ने सरकार की नियत पर सवाल क्या उठाएं भाजपा की ओर से पलटवार होते देर न लगी. मोर्चा संभाला उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने. उन्होंने जोशीमठ पर कांग्रेस की नियत को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस जोशीमठ को आपदा पर्यटन बनाने का काम कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सांकेतिक मोहन उपवास कर जोशीमठ में मुआवजे से पहले ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को गलत बताया. पौराणिक शहर को बचाने के लिए जहां सत्ता और विपक्ष को एकजुट होकर काम करना चाहिए था, तो वही राजनीतिक इच्छाशक्ति नेताओं को एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने का मजबूर करती दिखाई दे रही है. जिसका खामियाजा सीधे तौर पर कहीं ना कहीं जोशीमठ के लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ही झेलना पड़ सकता है.

कांग्रेस का सांकेतिक मौन उपवास

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गांधी पार्क में कांग्रेसजनों के साथ एक घंटे के सांकेतिक मौन उपवास से उत्तराखंड की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है. हरीश रावत ने कहा कि भगवान आदि गुरु शंकराचार्य की तपोभूमि आज जगह-जगह भूस्खलन एवं भू-धसाव की वजह से टूट कर बिखर रहा है. ऐसे में राज्य सरकार से जिस गंभीरता और संवेदनशीलता की अपेक्षा थी वह कहीं दिखाई नहीं दे रही. मौन उपवास समाप्ति कर हरीश रावत ने कहा जोशीमठ चित्कार रहा है हमको पुकार रहा है परन्तु राज्य सरकार किंकतर्व्यविमूठ बनी हुयी है.

मौन उपवास पर भाजपा का हमला

गांधी पार्क पर कांग्रेस ने मौन व्रत क्या रखा है कि बीजेपी अपने को चुप नहीं रख पाए कांग्रेस के पलटवार का जवाब देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोर्चा संभाला. भट्ट ने कांग्रेस के इस नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व की अध्ययन रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस उदासीन ना होती तो शायद यह स्थिति ना आती.

उन्होंने कहां की कांग्रेस पीड़ितों के हितो को लेकर संघर्ष का दिखावा भी कर रही है, लेकिन उसके मूल मे राजनीति ही है. एक और कांग्रेसी पीड़ितों की समस्या को लेकर सीएम से भेंट कर रहे है तो सुबह उपवास पर बैठ रहे है.मुआवजे की समस्या के समाधान के बाद अब वह नये जोशीमठ का राग अलाप रहे है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक अवसर के रूप मे देख रही कांग्रेस अति उत्साह मे अनाप शनाप बयांबाजी कर रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...