Asia Cup: एशिया कप 2023 के 13 में से चार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। एशिया कप 2023 के नौ मैचों की मेजबानी श्रीलंका के पास है। श्रीलंका में बारिश ने पहले एक मैच को बर्बाद कर दिया। एशिया कप टूर्नामेंट में मैच अगर बारिश की भेंट चढ़े तो क्रिकेट प्रशंसकों को मैच का रोमांच देखने को नहीं मिलेगा। इससे एशिया कप टूर्नामेंट से एसीसी को मुनाफा नहीं होगा। इसको लेकर एसीसी गंभीर है और अब श्रीलंका में होने वाले मैंचों के स्थान में बदलाव करने की योजना बना रहा है। एशियन क्रिकेट काउंसिल सोमवार को भारत और नेपाल के बीच होने वाले मैच के बाद बड़ा फैसला ले सकता है।
कोलंबो से फाइनल सहित सारे मैचों की मेजबानी वापस लेने की प्लानिंग
एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में हो रहा है। हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट के शेड्यूल में अब बदलाव हो सकता है। दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) कोलंबो से फाइनल सहित वहां होने वाले सारे मैचों की मेजबानी वापस लेने की प्लानिंग कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, वहां होने वाले मैचों को दांबुला या कैंडी में मैचों को शिफ्ट किया जा सकता है। कोलंबो में सुपर-4 के अलावा फाइनल मैच होने हैं।
कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर
दरअसल, कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। कैंडी में भी बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया था। अब भारत और नेपाल के मैच पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कोलंबो में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। ऐसे में वहां एशिया कप के बाकी मैच पूरे होने की संभावना नहीं है। इस कारण एसीसी बड़े फैसले पर विचार कर रहा है।
कोलंबो में होने हैं छह मैच
अगर एशिया कप टूर्नामेंट में अधिकांश मैच बारिश की भेंट चढ़ गए तो क्रिकेट फैंस को रोमांच देखने को नहीं मिलेगा। अब तक ग्रुप राउंड में तीन मुकाबले हो चुके हैं। ग्रुप राउंड में कोई मुकाबला कोलंबो में नहीं होना है। वहां Asia Cup फाइनल सहित छह मुकाबले होने हैं। कोलंबो में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका है।
कोलंबो में होने वाले मैचों को पाकिस्तान में करवाने पर गंभीरता से विचार
एशियन क्रिकेट काउंसिल कोलंबो में होने वाले मैचों को पाकिस्तान में करवाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। जिससे एशिया कप के कोलंबो में होने वाले मैंच अपने तय समय पर और क्रिकेट प्रेमियों को बेहतर क्रिकेट खेल देखने को मिले। हालांकि इस पर एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही एशियन क्रिकेट काउंसिल इस पर निर्णय लेगी। कोलंबो में बारिश की संभावना को देखते हुए एशिया कप के मैच पाकिस्तान में करवाए जा सकते है।

